यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शत्रुघ्र सिन्हा बोले 'मेरे अपने' नहीं रहे और अमिताभ बच्चन ने कर दिया सारा काम बंद
अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया।

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का आज दोपहर को निधन हो गया। उनको याद करते हुए अभिनेता शत्रुघ्र सिन्हा ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज के दिन को सबसे दुख भरा दिन कहा है।
विनाद खन्ना के गुजरने पर शत्रुघ्र सिन्हा ने बड़े दुख से कहा कि, ''मेरे अपने, सबसे ज्यादा एडमायर, प्यार किए जाने वाली पर्सनॉलिटी में से एक और हैंडसम व टेलेंटेड सुपरस्टार आज हमारे बीच नहीं हैं। फिल्मों से लेकर पॉलिटिक्स तक हम साथ चले और वो अब पूरी जनरेशन, फैंस और अपने चहेतों को छोड़ गए हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।'' आपको बता दें कि, शत्रुघ्र ने विनोद खन्ना के साथ 'मेरे अपने' और 'प्यार का रिश्ता' जैसी हिट फिल्में साथ में की हैं।
यह भी पढ़ें: अपने अमर की ख़बर सुनते ही बीच में शूट छोड़ कर चले गए शॉक्ड एंथोनी
आपको यह भी बताते चलें कि, करीब 40 साल पहले आई मनमोहन देसाई की फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' को लोग कभी भुला नहीं सकते और ना ही अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना का याराना। यही कारण था कि गुरुवार को जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की खबर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया।

