यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपने अमर की ख़बर सुनते ही बीच में शूट छोड़ कर चले गए शॉक्ड एंथोनी
सूत्रों के मुतबिक करीब चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मालाबार हिल स्थित उनके घर पर रखा जाएगा।

मुंबई। करीब 40 साल पहले आई मनमोहन देसाई की फिल्म अमर अकबर एंथोनी को लोग कभी भुला नहीं सकते और ना ही अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना का याराना। यही कारण था कि गुरुवार को जब अमिताभ बच्चन ने विनोद खन्ना के निधन की ख़बर सुनी तो शॉक्ड हो गए और तुरंत सारा काम बंद कर दिया।
बता दें कि अमिताभ बच्चन आजकल अपनी फिल्म सरकार 3 का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वो मुंबई में कोई प्रमोशनल शूट कर रहे थे। इस दौरान विनोद खन्ना के निधन की ख़बर आई और उन तक पहुंची तो वो सकते में आ गए। सूत्रों के मुताबिक बच्चन ने तुरंत अपना काम वही रोक दिया और विनोद खन्ना के बारे में जानकारी लेने लगे। साल 1968 में सुनील दत्त की फिल्म मन का मीत से अपना करियर शुरू करने वाले विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ इंसाफ, मुकद्दर का सिकंदर , परवरिश , खून पसीना और अमर अकबर एंथोनी सहित कई फिल्मों में काम किया। दोनों के बीच के अमर अकबर एंथोनी और मुकद्दर का सिकंदर के रोल को आज भी याद रखा जाता है। लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार को विनोद खन्ना का निधन हो गया।
यह भी पढ़ें:चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस
सूत्रों के मुतबिक करीब चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मालाबार हिल स्थित उनके घर पर रखा जाएगा।

