करियर के पीक पर एक ही दिन में 5-5 शिफ्ट करते थे Shashi Kapoor, भाई राज कपूर प्यार से बुलाते थे 'टैक्सी'
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर अपने करियर के चरम पर एक दिन में 4-5 फिल्मों की शूटिंग करते थे।
-1786894740667_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर (Shashi Kapoor) हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर्स में से एक थे। उनका मूल नाम बलबीर राज कपूर था और वे प्रसिद्ध कपूर खानदान से ताल्लुक रखते थे। उन्हें उनकी शानदार मुस्कान, बेहतरीन अभिनय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा में योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता है।
वे पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे और राज कपूर व शम्मी कपूर के छोटे भाई थे। इस तरह सिनेमा और एक्टिंग से उनका परिचय काफी छोटी उम्र में ही हो गया था। उन्होंने इस तरह एक बाल कलाकार के तौर पर शुरुआत की और साल 1948 में आई फिल्म आगे और 1951 में आवारा में काम किया। इसके बाद
इन शानदार फिल्मों में किया काम
शशि कपूर ने अपने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिनमें 'दीवार' (1975), 'त्रिशूल' (1978), 'सतम् शिवम सुंदरम' (1978), 'जुनून' (1979), 'चोर मचाये शोर' (1974), और 'नयी दिल्ली टाइम्स' (1986) जैसी सदाबहार और बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शशि के करियर में एक ऐसा भी समय आया था जब वो एक ही दिन में चार या पांच फिल्मों की शूटिंग किया करते थे?
-1786894980111.webp)
1978 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में, शशि कपूर ने स्टारडम की भागदौड़ भरी जिंदगी, अपने काम के प्रति नजरिए और इस बारे में बात की कि कैसे शोहरत कभी-कभी खतरनाक हो सकती है। उन्होंने कला से समझौता किए बिना भारत के विशाल और कई भाषाएं बोलने वाले दर्शकों के लिए फिल्में बनाने की चुनौती पर भी बात की।
दिन भर सेट पर इधर-उधर दौड़ते थे एक्टर
1970 के दशक में शशि कपूर अपने करियर के पीक पर थे। शशि कपूर शूटिंग के बहुत व्यस्त शेड्यूल को संभालते थे। वे अक्सर अलग-अलग फिल्म सेट पर दिन में चार से पांच शिफ्ट में काम करते थे। शशि ने बताया कि उनकी सभी फिल्मों का सेट आसपास लगा था इस वजह से वो एक कॉस्ट्यूम में एक शॉट करके दूसरे पर पहुंच जाते और फिर वहां से वो शूट खत्म करके तीसरे सेट पर। इस तरह वो अपने काम को मैनेज किया करते थे।
-1786895006369.webp)
काम की इस तेज रफ्तार की वजह से उनके बड़े भाई राज कपूर ने मजाक में उन्हें 'टैक्सी' कहकर बुलाते थे क्योंकि वे एक सेट से दूसरे सेट पर जाते रहते थे। राज कपूर मजाक में कहते थे कि उनका मीटर हमेशा चालू रहता है।

