विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख की इस साल सिर्फ यही फिल्‍म होगी रिलीज

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 05 Jun 2015 10:52 AM (IST)

शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक खबर है। वैसे तो उनके हाथ में इस समय तीन बड़ी फिल्‍में हैं, मगर इस साल सिर्फ उनकी एक ही फिल्‍म रिलीज हो पाएगी। जी हां, यह बिल्‍कुल सच है। शाहरुख खान के पास इस समय मनीष शर्मा की 'फैन', राहुल ढोलकिया की

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक खबर है। वैसे तो उनके हाथ में इस समय तीन बड़ी फिल्में हैं, मगर इस साल सिर्फ उनकी एक ही फिल्म रिलीज हो पाएगी। जी हां, यह बिल्कुल सच है। शाहरुख खान के पास इस समय मनीष शर्मा की 'फैन', राहुल ढोलकिया की 'रईस' और रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' है।

फिल्म रिव्यू: दिल धड़कने दो (3.5 स्टार)

इनमें से शाहरुख खान की इस साल जो फिल्म रिलीज हो पाएगी, वो सिर्फ रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' है। इसमें काजोल, वरुण धवन और कृति सैनन भी हैं। वैसे शाहरुख खान की 'फैन' के भी इसी साल रिलीज होने की उम्मीद थी, मगर यह अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, मगर कुछ और काम बाकी है।

श्रुति हासन को गिफ्ट में किसने दे दी इतनी महंगी कार?

वहीं, शाहरुख खान इन दिनों 'रईस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह भी अगले साल ही रिलीज होगी। तो कुल मिलाकर इस साल उनकी 'दिलवाले' ही देखने को मिलेगी। यह क्रिसमस पर रिलीज होगी और इसमें शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिलेगी। रोहित शेट्टी ने इसका निर्देशन किया है। ऐसे में इस फिल्म के सुपरहिट होने के पूरे चांस हैं।