विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रुति हासन को गिफ्ट में किसने दे दी इतनी महंगी कार?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 05 Jun 2015 06:17 AM (IST)

कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्‍म 'गब्‍बर इज बैक' में नजर आई थीं। इस फिल्‍म में उनके काम की तारीफ हुर्इ थी और इस खुशी में अब उन्‍हें गिफ्ट में एक कीमती कार मिल गई है। वो भी चमचमाती लाल रेंज रोवर,

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कमल हासन की बेटी श्रुति हासन हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर इज बैक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके काम की तारीफ हुर्इ थी और इस खुशी में अब उन्हें गिफ्ट में एक कीमती कार मिल गई है। वो भी चमचमाती लाल रेंज रोवर, जिसे किसी और ने नहीं, बल्कि उन्होंने ही खुद को गिफ्ट की है।

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड के बारे में हुआ दिलचस्प खुलासा

वैसे वह करीब एक साल पहले से ही यह कीमती कार खरीदना चाह रही थीं। उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि श्रुति हासन करीब एक साल पहले ही रेंज रोवर कार के प्रति आकर्षित हुई थीं। इसलिए सही वक्त आने पर उन्होंने इसे खरीदने का फैसला किया। यह उनके द्वारा खरीदी गई दूसरी सबसे महंगी चीज है।

देखिए, दिल्ली के इस मॉल में क्या कर रहे हैं अनुष्का और विराट

इससे पहले श्रुति हासन ने अपने लिए मुंबई में एक घर खरीदा था। उनकी अब 'वेलकम बैक' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी बॉलीवुड फिल्में आने वाली हैं। वह अजीत, विजय और सूर्या के साथ तमिल फिल्मों में भी काम करने की तैयारी में हैं। सुपरस्टार महेश बाबू के साथ वह तेलुगू फिल्म 'श्रीमानथुडू' में भी हैं।