विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hello world, माई नेम इज मीशा शाहिद कपूर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 08 Feb 2017 06:29 PM (IST)

मंगलवार की रात के इस बयान के बाद शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मीशा की तस्वीर पोस्ट कर दी। नन्ही मीशा माँ के दुलार में बेहद ही क्यूट लग रही है।

Hello world, माई नेम इज मीशा शाहिद कपूर
Hello world, माई नेम इज मीशा शाहिद कपूर

मुंबई। ' हेल्लो वर्ल्ड ' , ये कहते हुए शाहिद कपूर ने आज उन सवालों से छुटकारा पा लिया जिनके बारे जवाब देते देते वो बहुत ही असहज महसूस करते थे। बात उनकी बेटी मीशा की है।

एक इनर वियर के ब्रांड अम्बेसडर बने शाहिद कपूर ने बताया कि मिडिया के सवालों से कभी कभी अनईजी महसूस करते है। कई बार शाहिद कपूर मिडिया के सवालों का जवाब देते समय मिडिया से उलझते दिखे है। मुंबई में मंगलवार को हुए एक कार्यक्रम के दौरान बतौर चीफ गेस्ट नज़र आये शाहिद कपूर ने माना कि कभी कभी वो मिडिया द्वारा पूछे गए सवालों से अनईजी महसूस करते है। इस मौके पर शाहिद ने उनकी बेटी मीसा के फोटो खींचे जाने पर कहा कि अभी वह छोटी है और ऐसा कोई ओकेजन भी नहीं आया कि मीसा की फोटो शेयर की जाए लेकिन वो जल्द मीसा की फोटो सोशल मिडिया पर उनके फैंस के लिए शेयर करेंगे। मंगलवार की रात के इस बयान के बाद शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मीशा की तस्वीर पोस्ट कर दी। नन्ही मीशा माँ के दुलार में बेहद ही क्यूट लग रही है।

Exclusive :एक होटल में सुबह के साढ़े 6 तक क्या कर रहे थे शाहरुख़ , जानिए

Hello world. 🌼

A photo posted by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद कपूर की फिल्म 'रंगून' 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा सैफ अली खान और कंगना रनौत की मुख्य भूमिकाएं है।