विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive : होटल में सुबह के साढ़े 6 तक क्या कर रहे थे शाहरुख़, जानिए

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Wed, 08 Feb 2017 02:12 PM (IST)

तड़के के तीन बज गए, सबको लगा अब मीटिंग खत्म होगी फिर 4, 5 और सुबह के 6 भी बज गए। लोगों का सब्र जवाब देने लगा।

Exclusive : होटल में सुबह के साढ़े 6 तक क्या कर रहे थे शाहरुख़, जानिए
Exclusive : होटल में सुबह के साढ़े 6 तक क्या कर रहे थे शाहरुख़, जानिए

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। शाहरुख़ खान पर जब काम का भूत सवार होता है तो वो ना दिन देखते हैं ना रात। फिर चाहे दूसरों को कितनी तकलीफ ही क्यों न झेलनी पड़े। ऐसा ही कुछ हुआ शाहरुख़ के बौने बनने चक्कर में जब वो एक होटल में सुबह के साढ़े छह बजे तक बैठे रहे।

आपको पता ही होगा कि शाहरुख़ खान जल्द ही 'रांझणा' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फ़िल्में बना चुके निर्देशक आनंद राय के साथ अपनी अगली फिल्म शूट करने जा रहे हैं। इसी सिलसिले में जुहू के एक होटल में शाहरुख़ , आनंद राय से मिलने गए। वो सोमवार की रात होटल में पहुंचे और मंगलवार की सुबह 6.30 बजे के बाद बाहर निकले। बताया जा रहा है कि आनंद राय की इस फिल्म में शाहरुख़ का किरदार एक बौने का है। ठीक वैसा ही जैसा फिल्म 'अप्पू राजा' में कमल हसन का था।

" जहां भी जाओ तेरी महफ़िल है..."

इस अनटाइटल्ड फिल्म को लेकर शाहरुख़ खान और आनंद राय कितने संजीदा है इसका पता इस बात से चलता है कि दोनों की मीटिंग। जब शाहरुख़ होटल पहुंचे थे तो फोटोग्राफर्स ने ये सोच कर मज़मा जमा लिया कि होटल से बाहर आने के बाद एक तस्वीर मिल जायेगी। तड़के के तीन बज गए, सबको लगा अब मीटिंग खत्म होगी फिर 4, 5 और सुबह के 6 भी बज गए। लोगों का सब्र जवाब देने लगा। कुछ लोगों को वही सोते पाया गया लेकिन 6.30 बजे सुबह शाहरुख़ खान और आनंद राय के बीच की मीटिंग खत्म हुयी और दोनों बाहर आये। सबको फोटो खींचने का मौका मिला।

Exclusive: सलमान की ट्यूबलाइट में कुछ यूं चमकी यूलिया

शाहरुख़ खान भले ही कही भी जाने में लेट हो जाएँ लेकिन काम में चोरी नहीं करते। खास बात यह है कि 51 साल की उम्र में भी शाहरुख़ खान के काम करने के इस अंदाज़ ने ही उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बनाया हुआ है।