Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Samantha ने शोभिता धूलिपाला पर कसा तंज? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; एक्ट्रेस बोलीं, 'पहले खुद पर भरोसा...'

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 09:16 AM (IST)

    शोभिता धूलिपाला से पहले नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का 2021 में तलाक हो गया था। ...और पढ़ें

    सामंथा ने शोभिता धूलिपाला पर कसा तंज

    सामंथा ने शोभिता धूलिपाला पर कसा तंज

    HighLights

    1. सामंथा ने शोभिता धूलिपाला पर कसा तंज

    2. सोशल मीडिया पर कमेंट से मचाई खलबली

    3. शोभिता ने नागा चैतन्य से शादी के वक्त कही थी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रूथ प्रभु ने बुधवार को हैदराबाद में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंति बंगारम' (Maa Inti Bangaram) की सक्सेस मीट के दौरान मीडिया से बातचीत की। जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिससे लोगों को लगा वह शोभिता पर तंज था।

    हालांकि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने सीधे तौर पर शोभिता का जिक्र नहीं किया, लेकिन उन्होंने आम तौर पर रिश्तों के बारे में बात की और समझाया कि महिलाओं को यह क्यों नहीं मानना चाहिए कि उनका पार्टनर उन्हें पूरा (कम्पलीट) करता है।

    यह भी पढ़ें- दुनियाभर में समांथा की Maa Inti Bangaaram ने जमाई हुकूमत, वर्ल्डवाइड कमाई में Cocktail 2 को दी टक्कर

    सामंथा ने कही ये बात

    सामंथा ने कहा,  'करियर और आपके रिश्ते आपके हाथ में हैं। लेकिन कभी-कभी रिश्ते मुश्किल हो जाते हैं और वे हमेशा आपके कंट्रोल में नहीं होते। रिश्ता निभाने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। इसलिए, मैंने यह समझा है कि एक महिला के तौर पर, आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए और एक इंसान के तौर पर खुद को पूरा महसूस करना चाहिए'।

     

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एक समय पर आपको सही इंसान मिल ही जाएगा। लेकिन अगर आप खुद को पूरा करने के लिए किसी और को ढूंढते हैं या किसी ऐसे इंसान का इंतजार करते हैं जो आपको पूरा करे, तो बात नहीं बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दूसरी तरफ उम्मीदें बढ़ जाएंगी। यह सही नहीं है'।

    क्या शोभिता की इस बात पर साधा निशाना

    सोशल मीडिया पर सामंथा के बयान का ये वीडियो सामने आने के तुरंत बाद, फैंस सोचने लगे कि क्या वह शोभिता धूलिपाला (S obhita Dhulipala) पर तंज कस रही थीं। जानकारी के लिए बता दें कि 2024 में अपनी शादी के वीडियो में 'मेड इन हेवन' की एक्ट्रेस ने कहा था, 'मेरा मानना है कि इंसान अधूरा होता है और कोई दूसरा आकर उस कमी को पूरा करता है... क्योंकि मुझे लगता है कि हम अपने आप में पूरे हैं। फिर भी, उनकी गैर-मौजूदगी में मैं पूरी नहीं हो पाऊंगी'।

    सामंथा-नागा का हुआ था तलाक

    शोभिता धूलिपाला ने नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से शादी की है, जिनकी पहले सामंथा से शादी हुई थी। हालांकि, दोनों ने अक्टूबर 2021 में, यानी शादी के चार साल बाद, अलग होने की घोषणा की थी।

    खबरें और भी

    इस बीच, सामंथा रूथ प्रभु ने दिसंबर 2025 में कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में स्थित लिंग भैरवी मंदिर में एक निजी 'भूत शुद्धि विवाह' समारोह में फिल्ममेकर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) से शादी की। फिलहाल सामंथा प्रग्नेंट हैं और कपल अपने पहले बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu जल्द बनने वाली हैं मम्मी, प्रेग्नेंसी रूमर्स पर लगाई मुहर; बताया क्या है आगे का प्लान?