Samantha Ruth Prabhu जल्द बनने वाली हैं मम्मी, प्रेग्नेंसी रूमर्स पर लगाई मुहर; बताया क्या है आगे का प्लान?
सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों को कन्फर्म कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि 'मां इंति बंगाराम' की सक्सेस के बाद उनका आगे क ...और पढ़ें

सामंथा रूथ प्रभु ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी/ फोटो- Instagram
HighLights
सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर
6 महीने पहले हुई थी राज निदिमोरू संग शादी
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान के प्लान किए शेयर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई थी कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब उन्होंने फैंस को एक नहीं, बल्कि सेलिब्रेशन के दो kआरण भी दे दिए हैं।
एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'मां इंति बंगाराम' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर भी मुहर लगा दी है। इतना ही नहीं, सामंथा रूथ प्रभु ने ये भी बताया कि उनके आगे का प्लान क्या है।
फिल्मों से ब्रेक ले रही हैं सामंथा रुथ प्रभु
'द फैमिली मैन 2' एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने यह खुशी मीडिया और फैंस के साथ 'मां इंति बंगाराम' की सक्सेस मीट पर शेयर की। बुधवार को हैदराबाद से फिल्म से जुड़ी एक प्रेस मीट रखी गई, जहां अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर ऑफिशियली तौर पर मुहर लगाते हुए सामंथा रूथ प्रभु ने कहा कि वह करंट प्रोजेक्ट्स के बाद ब्रेक लेने वाली हैं।
उन्होंने कहा, "मां इंति बंगाराम के बाद मैं अपने स्वास्थ्य को देखते हुए एक छोटा सा ब्रेक लूंगी। मेरे को मैटरनिटी ब्रेक लेना पड़ेगा। उसके बाद मैं अपने चाहने वालों को लिए एक और फिल्म लेकर हाजिर होंगी।" सामंथा रूथ प्रभु ने जैसे ही यह घोषणा की, वहां पर मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस को बधाई देनी शुरू कर दी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- दुनियाभर में समांथा की Maa Inti Bangaaram ने जमाई हुकूमत, वर्ल्डवाइड कमाई में Cocktail 2 को दी टक्कर
I have to take maternity leave from now,Thankyou for your wishes about my personal happiness...
— Karthikuuu (@Anchor_Karthik_) June 24, 2026
Actress @Samanthaprabhu2 revealed about her pregnancy news and its completely true...#Samantha #MaaIntiBangaaram pic.twitter.com/eYyd0ECJwU
6 महीने पहले राज निदिमोरू के साथ हुई थी शादी
जैसे ही सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस को सुनाई, वैसे ही सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई। फैंस ने एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दी। आपको बता दें कि सामंथा रूथ प्रभु और 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' जैसी सफल सीरीज के डायरेक्टर राज निदिमोरू ने बीते साल 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी।
-1782359446521.jpg)
उन दोनों ने पारंपरिक तरह से लिंग भैरवी देवी के मंदिर में बिल्कुल सिंपल शादी की। दोनों की शादी में केवल उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। सामंथा रुथ प्रभु और राज दोनों की ये दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु की नागा चैतन्य से शादी हुई थी, लेकिन 4 साल बाद यानी कि 2021 में यह कपल एक-दूसरे से अलग हो गया था।