इंस्टाग्राम पोस्ट से लेकर फिल्मों की स्क्रिप्ट तक, हसबैंड राज की सलाह लेती हैं Samantha Ruth Prabhu; बोलीं- पैसे कभी...
Samantha Ruth Prabhu ने हाल ही में पैसे देखकर फिल्में चुनने पर अपनी राय रखी है। ...और पढ़ें
-1782457387087_m.webp)
'मां इंति बंगारम' में नजर आ रहीं सामंथा रूथ प्रभु
HighLights
'मां इंति बंगारम' में नजर आ रहीं सामंथा रूथ प्रभु
पैसे देखकर प्रोजेक्ट चुनने पर सामंथा ने रखी राय
इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी लेती हैं हसबैंड अप्रूवल
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों में सर्वाधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में सामंथा रुथ प्रभु भी शामिल हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने इस पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को चुनने में उनकी पहली प्राथमिकता पैसे नहीं रहे हैं।
पैसों देखकर प्रोजेक्ट साइन नहीं करतीं सामंथा!
सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) का कहना है कि उनके निर्णय कभी पैसों से प्रभावित नहीं रहे हैं। 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में काम कर चुकी सामंथा कहती हैं कि भले ही मैं किसी बड़े बैकग्राउंड से नहीं आई हूं, लेकिन मेरे लिए पैसा कभी किसी निर्णय को लेने में सबसे अहम पहलू नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें- दुनियाभर में समांथा की Maa Inti Bangaaram ने जमाई हुकूमत, वर्ल्डवाइड कमाई में Cocktail 2 को दी टक्कर
सामंथा ने आगे कहा, 'हालांकि, मैं इस प्रश्न को लेकर जिज्ञासा रखती आई हूं। इसलिए कई लोगों से पूछा भी है, जो पहले कुछ नहीं थे और आज काफी बड़े बन गए हैं कि क्या पैसा उन्हें बेहतर महसूस कराता है। मेरे फैसलों को तो पैसों ने कभी प्रभावित नहीं किया है। हां, जीवन को पैसा सहज जरूर बनाता है, उससे ज्यादा मैंने इसको लेकर कुछ नहीं सोचा'।
हसबैंड से सलाह लेती हैं सामंथा
जहां तक प्रोफेशनल फैसलों की बात आती है तो सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) अपने पति व फिल्मकार राज निदिमोरु पर काफी निर्भर रहती हैं। वह आगे कहती हैं कि हर चीज पर हम साथ मिलकर निर्णय लेते हैं।
-1782458200204.jpg)
इंस्टाग्राम पोस्ट में भी निदिमोरू की सलाह
यहां तक कि इंस्टाग्राम पोस्ट भी उन्हें दिखाकर करती हूं। वह भले ही इस इंडस्ट्री में काफी समय से काम कर रहे हैं, लेकिन वो किसी बबल में नहीं जीते हैं। चीजों को लेकर उनका असली नजरिया मिलता है। मेरी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मा इंति बंगारम' की स्क्रिप्ट से लेकर सेट पर हर दिन मौजूद रहने और पोस्ट प्रोडक्शन, साउंड मिक्सिंग तक हर चीज में वह शामिल रहे हैं।
-1782458190763.jpg)