विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

18 नवंबर को सलमान के परिवार में होगा डबल सेलिब्रेशन

By SumanEdited By:
Updated: Fri, 24 Oct 2014 11:58 AM (IST)

सलमान खान के परिवार के लिए अगले महीने दोगुना सेलिब्रेशन होने वाला है। उनकी बहन अर्पिता अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से 18 नवंबर को शादी

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान के परिवार के लिए अगले महीने दोगुना सेलिब्रेशन होने वाला है। उनकी बहन अर्पिता अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से 18 नवंबर को शादी रचाएंगी। इस दिन उनके माता-पिता सलमा और सलीम खान की शादी की 50वीं सालगिरह है।

खान परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'सलीम खान चाहते हैं कि उनकी बेटी अर्पिता की शादी भी 18 नवंबर को हो, जिससे 50 साल पहले उन्होंने भी इसी दिन शादी की थी, ताकि परिवार के लिए डबल बोनाज़ा हो।' पहले यह शादी अगले साल होनी थी।

ये शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में होगी। अर्पिता और पेशे से दिल्ली के कारोबारी आयुष पिछले करीब एक साल से रिलेशनशिप में हैं। अर्पिता आयुष के पैरेंट्स के साथ वक्त गुज़ार रही हैं और उन्होंने शिमला में उनके साथ छुट्टियां मनाते हुए कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं।

सुनने में आया है कि खान परिवार नवंबर के शुरुआती हफ्ते में गोवा जाएगा और वहां से लौटने के बाद शादी की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।

पढ़ेंः सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में जाएंगे नरेंद्र मोदी?

पढ़ेंः सलमान की बहन बनेगी सुखराम की पौत्रवधु