विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में जाएंगे नरेंद्र मोदी?

By SumanEdited By:
Updated: Fri, 24 Oct 2014 10:14 AM (IST)

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सलमान और उनके पिता सलीम

News Article Hero Image

मुंबई। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सलमान और उनके पिता सलीम खान को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया था।

अर्पिता 16 नवंबर को अपने मंगेतर आयुष शर्मा के साथ शादी करने जा रही हैं और सलीम खान अपनी बेटी की शादी में प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने एक अखबार से कहा, 'हां, मैं प्रधानमंत्री को शादी का न्‍योता दूंगा और मुझे उम्मीद है कि वो इसके लिए समय निकाल पाएंगे।'

दिग्गज फिल्म लेखक सलीम ज्यादा खर्चीली शादियों में विश्वास नहीं रखते इसलिए ये शादी एक निजी और पारिवारिक समारोह में होगी।

पढ़ेंः सलमान की बहन बनेगी सुखराम की पौत्रवधु

पढ़ेंः 2015 की दिवाली और ईद सलमान के नाम पर बुक