सुबह 4 बजे Salman Khan ने अपने 'सुख' पर लुटाया प्यार, 60 साल के एक्टर का नया लुक देख फैंस इंप्रेस
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर अपने 'सुख' के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

अपने सुख के साथ खिलखिलाए सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन जब भी वह कोई पोस्ट करते हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस वक्त इंटरनेट पर एक्टर की नई फोटोज का जादू छाया हुआ है।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि इसमें अभिनेता अपने 'सुख' के साथ दिख रहे हैं।
'सुख' के साथ खिलखिलाए सलमान खान
दरअसल, 'सुल्तान' एक्टर सलमान खान ने सुबह 3.55 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने सुख के साथ ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता का ये सुख कोई और नहीं, बल्कि उनका डॉगी है। वह अपने डॉगी के साथ सुबह-सुबह वक्त बिताते हुए और उसके साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपने 'सुख' के साथ सलमान खान के चेहरे पर अलग ही चमक है। वह उसके साथ हैंडशेक कर रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "3.55- मेरा सुख।"
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'सलमान-अक्षय मेरे बिना नहीं चल सकते...', Rajpal Yadav ने काम न मिलने पर किया रिएक्ट
सलमान खान की पर्सनैलिटी पर फिदा हुए फैंस
तस्वीरों में 60 साल के सलमान खान काफी हैंडसम लग रहे हैं। अभिनेता ने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक जींस पहनी है। उनकी तस्वीरें देख यूजर्स कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "भाई की झलक, सबसे अलग।" एक यूजर ने उन्हें दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी बताया।
खबरें और भी
सलमान खान की आगामी फिल्में
सलमान खान अपूर्व लखिया की फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होने की गुंजाइश है। इसके अलावा अभिनेता दिल राजू निर्मित हाई ओक्टेन एक्शन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।