Salman Khan ने फिल्म के लिए छोड़ी फीस, Nayanthara ने वसूल ली मोटी रकम? अमाउंट सुनकर उड़ जाएंगे होश!
सलमान खान और नयनतारा दिल राजू की फिल्म में साथ दिखेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान ने जहां फिल्म के लिए फीस नहीं ली, तो वहीं नयनतारा ने कथित तौर पर मू ...और पढ़ें

नयनतारा ने दिल राजू की फिल्म के लिए ली तगड़ी फीस/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और नयनतारा की जोड़ी पहली बार परदे पर देखने के लिए फैंस में काफी उत्सुकता हैं। दोनों 'दिल राजू' के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म में दिखाई देंगे, जिसके निर्देशन की कमान वामसी पेडिपल्ली संभाल रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान (Salman Khan) ने इस फिल्म के लिए एक भी रुपए न लेने का निर्णय लिया, तो वहीं दूसरी तरफ साउथ की महिला सुपरस्टार नयनतारा ने दबंग खान के अपोजिट काम करने के लिए एक मोटी रकम ली है। नयनतारा ने फिल्म के लिए कितना अमाउंट चार्ज किया, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
नयनतारा को फिल्म के लिए मिली मोटी फीस?
सियासत डेली.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने 'दिल राजू' की फिल्म के लिए कोई रेगुलर फीस चार्ज नहीं की है, बल्कि उन्होंने इस फिल्म के लिए प्रॉफिट शेयरिंग का तरीका चुना है। यानी कि सलमान खान की कमाई, वामसी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करती है। हालांकि, सलमान खान फिल्म में कितना प्रॉफिट शेयर करेंगे, इसे लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- भीड़ में बुरी तरह फंसे Salman Khan, अचानक गुस्से में दे दिया इस शख्स को धक्का; Video हुआ वायरल
इस रिपोर्ट में नयनतारा की फीस को लेकर भी दावा किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो नयनतारा ने फिल्म के लिए तकरीबन 10 करोड़ रुपए चार्ज किए है। हालांकि, दोनों ही एक्टर्स की फीस को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही दैनिक जागरण इस दावे की पुष्टि करता है।
खबरें और भी
सलमान खान ने निर्देशक संग शेयर की थी फोटो
आपको बता दें कि 30 मार्च को सलमान खान ने फिल्ममेकर वंशी पेडिपल्ली के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "दिल-दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से निर्देशक वामसी, दिल राजू, श्रीरिष के साथ रहूंगा। प्रोडक्शन हाउस ने भी दबंग स्टार के साथ कोलाब्रेशन की खबरों को कन्फर्म किया है।"
सलमान खान वामसी से पहले अपूर्व लाखिया की फिल्म 'मातृभूमि' के साथ बड़े परदे पर आएंगे, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनकी यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसके अब तक कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं।