विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

60 की उम्र में Salman Khan बनेंगे पिता? लाइफ पार्टनर को लेकर कहा- 'सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस...'

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:13 PM (IST)

सलमान खान (Salman Khan) करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan 9) के पहले मेहमान बने।

पिता बनने को लेकर बोले सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

पिता बनने को लेकर बोले सलमान खान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कॉफी विद करण में आए सलमान खान

  2. निजी जिंदगी को लेकर सलमान ने खोले राज

  3. लाइफ पार्टनर न होने पर बोले एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' कहे जाने वाले 60 साल के सलमान खान (Salman Khan) ने भले ही शादी नहीं की, लेकिन वह पिता बनने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने खुद को करण जौहर के चैट शो में पिता बनने की प्लानिंग के बारे में बात की है।

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का नौंवा सीजन (Koffee With Karan Season ) शुरू हो गया है। इस सीजन के पहले मेहमान सलमान खान बने। ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर कॉफी विद करण 9 का पहला एपिसोड जारी कर दिया गया है। इस एपिसोड में अभिनेता ने पिता बनने की इच्छा जताई है।

सलमान खान ने पिता बनने को लेकर क्या कहा?

सलमान खान ने कहा कि वह पिता बनना चाहते हैं और एक दिन जरूर पिता बनेंगे। उन्होंने करण जौहर के साथ बातचीत में कहा, "किसी न किसी समय मैं बच्चे जरूर करूंगा। यह सबसे खूबसूरत चीज है।" सलमान ने यह भी कहा कि वह करण के लिए खुश हैं कि वह दो बच्चों (रूही और यश) के पिता हैं।

पार्टनर न होने पर बोले सलमान

इसी एपिसोड में जब करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या उन्हें कभी पार्टनर की कमी नहीं खलती है और अकेलापन महसूस नहीं होता है। तब एक्टर ने कहा, "इंसान तब सबसे ज्यादा अकेलापन महसूस करता है जब कोई उसके साथ नहीं रहना चाहता। पार्टनर रखने से मुझे किसी ने नहीं रोका, लेकिन मैं इसमें खुश हूं।"

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

वर्जिन बुलाने पर सलमान की सफाई

इसी एपिसोड में सलमान खान ने अपने पुराने बयान को लेकर सफाई दी, जब एक्टर ने खुद को 'वर्जिन' बताया था। उन्होंने कहा, "वो बस एक कहने का तरीका था कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता, क्योंकि आप लोग लगातार कहते रहते हैं कि आपने इस इंसान को और उस इंसान को डेट किया, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता था क्योंकि आपको कभी नहीं पता होता कि वो इंसान जीवन भर आपके साथ रहने वाला है या नहीं और वो इंसान आगे बढ़कर किसी और से शादी कर लेता है।"

यह भी पढ़ें- Koffee With Karan के आखिरी सीजन के पहले गेस्ट होंगे सलमान खान, 10 साल बाद शो पर कर रहे वापसी

यह भी पढ़ें- 'कुछ तो पैसे देकर...' Salman Khan की एक्ट्रेसेज के बैक शॉट्स लेने पर कड़ी चेतावनी, एक्शन लेने की कही बात