विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान की Monster का रास्ता हुआ साफ, टल जाएगी प्रभास की Spirit की रिलीज डेट?

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:17 PM (IST)

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग मूवी स्पिरिट की रिलीज टलने की चर्चा इस वक्त तेजी से चल रही है।

प्रभास की अगली फिल्म स्पिरिट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

प्रभास की अगली फिल्म स्पिरिट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. प्रभास की अगली फिल्म का नाम स्पिरिट

  2. संदीप रेड्डी वांगा हैं मूवी के डायरेक्टर

  3. इस दिन रिलीज होने वाली थी स्पिरिट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से साउथ सुपरस्टार प्रभास का नाम उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। जिसमें एनिमल फिल्म डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट का भी नाम शामिल हैं। बीते दिनों से स्पिरिट की रिलीज डेट बदलने को लेकर सुर्खियां तेज हैं। 

मेकर्स ने पहले कहा था कि स्पिरिट की रिलीज में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन अब खबर आ रही है कि स्पिरिट को आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म मॉनस्टर का रास्ता साफ हो सकता है।

बदल सकती है स्पिरिट की रिलीज डेट

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फिल्म स्पिरिट छोड़ने के बाद से ही यह अलग अलग कारणों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। कभी स्टारकास्ट की वजह से, तो कभी रिलीज को लेकर। अभिनेता प्रभास और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट की रिलीज तारीख पर एक बार रुकावट के बादल मंडरा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'Spirit को खत्म कर देना...' संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने क्रिटिक्स को दी चुनौती, प्रभास की फिल्म पर कही बड़ी बात

spiritmovie

सूत्रों के अनुसार अब यह फिल्म अगले साल पांच मार्च को भी रिलीज नहीं होगी। फिल्म के निर्माता अब नई रिलीज तारीख पर विचार कर रहे हैं। हालांकि रिलीज टलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है, न ही नई तारीख की घोषणा हुई है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की थी। अगस्त में संदीप रेड्डी वांगा ने भी फिल्म तय समय पर रिलीज होने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म का 40 दिनों का शूटिंग शेड्यूल पूरा हो चुका है और अभी 65 दिनों की शूटिंग बाकी है।

prabhasspirit

ऐसे में फिल्म के शेड्यूल में भी बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। स्पिरिट फिल्म से प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा पहली बार साथ आ रहे हैं। इस फिल्म को आठ भाषाओं में रिलीज करने की योजना भी है। फिल्म में प्रभास पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेराय और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ईद पर होना था क्लैश 

मालूम हो कि साउथ फिल्म निर्देशक वामशी पैड्डिपल्ली के निर्देशन में बनने वाली सलमान खान की मॉनस्टर को अगले साल ईद के मौके पर 10 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। स्पिरिट की रिलीज डेट भी 5 मार्च 2027 तय हुई थी। लेकिन अब लग रहा है कि ईद पर ये क्लैश टल सकता है।

यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा के साथ नहीं देख पाएंगे Spirit, प्रभास की फिल्म को मिलेगा A सर्टिफिकेट; निर्देशक ने शेयर की अपडेट