Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीड़ में बुरी तरह फंसे Salman Khan, अचानक गुस्से में दे दिया इस शख्स को धक्का; Video हुआ वायरल

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 12:58 PM (IST)

    बीते दिनों एक इवेंट को अटेंड करने पहुंचे सलमान खान को भीड़ ने बुरी तरह घेर लिया, जिसके बाद यूजर्स का उनकी सिक्योरिटी पर गुस्सा फूटा। इतना ही नहीं, आगे ...और पढ़ें

    भीड़ के बीच फंसे सलमान खान का फूटा गुस्सा/ फोटो- Instagram

    भीड़ के बीच फंसे सलमान खान का फूटा गुस्सा/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के चाहने वालों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। बॉलीवुड के 'दबंग खान' जहां भी जाते हैं, वहां उनके फैंस भाईजान की एक झलक देखने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं।हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान भारी भीड़ में बुरी तरह से फंस गए। लगातार बढ़ती भीड़ देखकर 'मातृभूमि' एक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

    काफी समय तक खुद को शांत रखने वाले सलमान खान ने अचानक ही भीड़ से बाहर निकलने के लिए एक शख्सको धक्का दे दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    भारी भीड़ में सलमान खान ने दिया धक्का

    बीते दिनों सुपरस्टार सलमान खान मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में 'प्रेसिडेंट कप 2026' के इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में उनके अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। इसी इवेंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद डेथ थ्रेट्स के बीच भाईजान की सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan की नई फिल्म में हुई साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, 23 साल में दे चुकी है कई ब्लॉकबस्टर?

    दरअसल, सलमान खान जैसे ही मंच से नीचे आए, वैसे ही उन्हें भीड़ ने घेर लिया और लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करने लगे। काफी समय तक तो सलमान खान ने खुद को शांत रखा, लेकिन एक समय के बाद उन्होंने बिना किसी फैन को छुए अपने ही सिक्योरिटी गार्ड को हाथ से आगे की तरफ धक्का दे दिया और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इस वीडियो में अभिनेता के चेहरे पर गुस्सा साफ-साफ झलक रहा है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)

    वीडियो देखने के बाद भड़क उठे फैंस

    सलमान खान को जान से मारने की मिल रही धमकियों के बीच इस तरह से उनका भीड़ में फंसना फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इवेंट के अरेंजमेंट और साथ ही सलमान खान की Y+ (वाई प्लस) सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "भाईजान बहुत ही गुस्से में नजर आ रहे हैं।"

    सलमान

    खबरें और भी

    दूसरे यूजर ने लिखा, "अब लोग ऐसा जाहिलपन करेंगे तो भाईजान को गुस्सा तो आएगा ही ना, कितना शांत रहेंगे वह यार।" वहीं, एक अन्य यूजर ने सवाल उठाते हुए लिखा, "शेरा कहां है और सलमान खान की Y+ सिक्योरिटी का क्या हुआ?"

    यह भी पढ़ें- 29 साल से रिलीज के लिए तरसती रही Salman Khan की बड़ी फिल्म, 80% तक बन गई थी मूवी