Smriti Mandhana से शादी टूटने के बाद सलमान खान की हीरोइन के साथ फिल्म करेंगे Palash Muchhal
क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद, कंपोजर पलाश मुच्छल एक नई थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिका में होंगे और अ ...और पढ़ें
-1771168276498_m.webp)
किस एक्ट्रेस को कास्ट करेंगे पलाश (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेटर स्मृति मंधाना से शादी टूटने के कुछ हफ्तों बाद कंपोजर और फिल्म मेकर पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं। ऐसा लग रहा है कि एक्टर बहुत जल्द सबकुछ भुलाकर काम पर फोकस करने में विश्वास रख रहे हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर जो छीछालेदर हुई इन सबको ताक पर रखकर पलाश एक फिल्म लेकर आ रहे हैं।
ये एक थ्रिलर फिल्म होगी जिसका टाइटल अभी भी तय नहीं किया गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि इकबाल फिल्म के एक्टर श्रेयस तलपड़े इसमें लीड रोल निभाएंगे। अब एक्ट्रेस को लेकर भी अपडेट सामने आ गया है।
यह भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने शादी टूटने के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे नहीं लगता मैं प्यार...
तरण आदर्श ने किया खुलासा
खबर है कि पलाश अपनी फिल्म में अभिनेत्री डेज़ी शाह को कास्ट करने वाले हैं। डेजी को श्रेयस तलपड़े के अपोजिट कास्ट किया गया है। 15 फरवरी को टेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X पर घोषणा की कि डेज़ी शाह, पलाश मुच्छल की फिल्म में श्रेयस तलपदे के साथ मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने लिखा, “डेज़ी शाह, पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में श्रेयस तलपड़े के साथ जुड़ेंगी… महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, निर्देशक पलाशमुच्छल ने अपनी आगामी फिल्म के लिए डेज़ीशाह को श्रेयसतलपड़े के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में साइन किया है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।”
DAISY SHAH JOINS SHREYAS TALPADE IN PALASH MUCHHAL'S NEXT FILM... On the auspicious occasion of #MahaShivratri, director #PalaashMuchhal has signed #DaisyShah as the female lead opposite #ShreyasTalpade for his upcoming, as-yet-untitled thriller.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 15, 2026
Set against the backdrop of… pic.twitter.com/fWWNYJoucI
कौन होगा लीड एकटर?
अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है लेकिन इसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक, श्रेयस तलपड़े फिल्म में एक आम आदमी का किरदार निभाएंगे। हालांकि, कहानी सपोर्टिंग एक्टर और रिलीज की डेट के बारे में जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है।
स्मृति से शादी करने वाले थे पलाश
बता दें कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 नवंबर, 2025 को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। पलाश ने क्रिकेट मैदान पर ही क्रिकेटर को प्रपोज किया था और इस जोड़े ने संगीत और हल्दी सहित शादी से पहले की रस्में भी पूरी कर ली थीं। हालांकि ये शादी बाद में टूट गई।