विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता के जन्‍मदिन पर रितेश देशमुख ने उन्‍हें ऐसे किया याद

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 02:21 PM (IST)

रितेश देशमुख ने अपने स्‍वर्गीय पिता विलासराव देशमुख की 70वीं जयंती पर अनोखे तरीके से उन्‍हें याद किया। इसके लिए उन्‍होंने टि्वटर पर एक के बाद एक कई पोस्‍ट किया, जो उनके फैंस के दिलों को छू गया। एक ट्वीट में उन्‍होंने हैप्‍पी बर्थडे पापा कहते हुए लिखा कि आप

News Article Hero Image

मुंबई। रितेश देशमुख ने अपने स्वर्गीय पिता विलासराव देशमुख की 70वीं जयंती पर अनोखे तरीके से उन्हें याद किया। इसके लिए उन्होंने टि्वटर पर एक के बाद एक कई पोस्ट किया, जो उनके फैंस के दिलों को छू गया। एक ट्वीट में उन्होंने हैप्पी बर्थडे पापा कहते हुए लिखा कि आप जिस तरह के पिता मेरे लिए थे, वैसा ही पिता मैं अपने बेटे के लिए बनने की कोशिश कर रहा हूं।

रणबीर कपूर नहीं कर रहे कट्रीना कैफ संग 'रोका'!

इस पर उनकी खूबसूरत पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने तुरंत जवाब भी दे दिया। उन्होंने लिखा कि मैं गारंटी दे सकती हूं आप जिस तरह के पिता अपने बेटे के लिए हैं, आपके पिता जरूर आप पर गर्व करेंगे। रितेश देशमुख ने एक ट्वीट में यह खुलासा किया कि वह अपने पिता की 70वीं जयंती मनाने के लिए बेटे रियान के साथ अपने पैतृक घर लातुर में हैं। इसके साथ उन्होंने लातुर स्टेशन पर एक ट्रेन की तस्वीर भी साझा की।

खुशखबरी..समीरा रेड्डी पहली बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

उन्होंने अपने सिस्टर इन ला अदिति अमित देशमुख की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें वह विलासराव देशमुख के साथ नजर आ रही हैं। रितेश देशमुख को अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'येलो' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। उन्होंने इसे अपने पिता को समर्पित किया है। उनकी 14 अगस्त, 2012 को मौत हो गई थी। उनके ज्यादातर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।