विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समीरा रेड्डी पहली बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्‍म

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 26 May 2015 02:42 PM (IST)

खुशखबरी है। समीरा रेड्डी मां बन गई हैं। उन्‍होंने पिछले साल जनवरी में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ सात फेरे लिए थे और अब दोनों मम्‍मी-पापा बन गए हैं। खबर के मुताबिक, समीरा रेड्डी ने सोमवार को एक बेटे को जन्‍म दिया है। यह दोनों का पहला बच्‍चा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। खुशखबरी है। समीरा रेड्डी मां बन गई हैं। उन्होंने पिछले साल जनवरी में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे के साथ सात फेरे लिए थे और अब दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। खबर के मुताबिक, समीरा रेड्डी ने सोमवार को एक बेटे को जन्म दिया है। यह दोनों का पहला बच्चा है।

केन्या में गैंडे को देख नरगिस फाखरी भी हो गईं 'वाइल्ड'

इस साल की शुरुआत में समीरा रेड्डी बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने मई में बच्चे के जन्म लेने की बात भी स्वीकार की थी। हालांकि उन्होंने खुद को मीडिया से दूर रखने की पूरी कोशिश की थी। वैसे उन्होंने अब तक मां बनने की खबर की घोषणा नहीं की है।

सोनम कपूर के पूर्व बॉयफ्रेंड को अब इस हीरोइन से हुअा प्यार!

उनकी बहन सुषमा रेड्डी ने एक अखबार से बातचीत में कहा, 'मैं इस बारे में बात नहीं कर सकती हूं। समीरा खुद इस बारे में आप सभी से बात करेंगी, जब वह ऐसा करने में सक्षम हो जाएंगी। सिर्फ हमें तीन-चार दिन का वक्त दीजिए।' खैर, समीरा रेड्डी और उनके पूरे परिवार को अभी से फैंस की तरफ से ढेरो बधाइयां।