Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara Chapter 1 एक्टर्स ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत के बीच अनबन, एक्टर ने किया अनफॉलो

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 12:08 PM (IST)

    ऋषभ शेट्टी और 'कांतारा चैप्टर 1' की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषभ ने रुक्मिणी और राज ब ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऋषभ शेट्टी (Rishab She) पिछले साल अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) को लेकर चर्चा में थे। एक्टर एक बार फिर स्पॉटलाइट में आ गए हैं लेकिन इस बार वजह फिल्म नहीं बल्कि फिल्म से जुड़ी कास्ट है।

    दरअसल ऐसी खबर आ रही है कि ऋषभ शेट्टी और एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत जिन्होंने फिल्म में रानी कनकवती का रोल निभाया था उनके बीच अनबन हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- इन Pan-India स्टार्स के लिए जेब ढीली करने से नहीं कतराते हैं फैंस, इंटरनेशनल लेवल पर बजता है डंका

    क्या ऋषभ और रुक्मिणी के बीच हुई अनबन?

    बैंग्लोर टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर कांतारा चैप्टर 1 की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत और राज बी शेट्टी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। लिस्ट में दोनों एक्टर्स का नाम ना होने की वजह से ये अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई टेंशन जरूर हुई है।

    हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनके बीच कोई अनबन है या यह बिना किसी कारण के उन्होंने ऐसे ही अनफॉलो किया है। ऋषभ ने होम्बले फिल्म्स को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर इसके हेड विजय किरागंदूर को अभी भी फॉलो कर रहे हैं।

    क्या थी कांतारा चैप्टर 1 की कहानी?

    ऋषभ शेट्टी को आखिरी बार मुख्य भूमिका में 'कंतारा: चैप्टर 1' में देखा गया था। ऋषभ शेट्टी इस फिल्म के निर्देशिक भी थे। यह फिल्म पहली फिल्म से कई सदियों पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। यह भांगड़ा के एक क्रूर राजा की कहानी है जो मसालों से समृद्ध, शांतिप्रिय कांतारा जनजाति के घर, एक भूमि पर कब्जा करना चाहता है। जब वह आक्रमण करता है, तो दिव्य आत्माएं पंजुर्ली दैव और गुलिगा दैव प्रकट होते हैं और उसे मार डालते हैं।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में जयराम, गुलशन देवैया, प्रमोद शेट्टी, राकेश पुजारी और प्रकाश थुमिनाड सहित कई दमदार कलाकार भी थे। वहीं ऋषभ शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द जय हनुमान में नजर आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- ऋषभ शेट्टी की फिल्म में हुई Dhuradhar 2 के खूंखार विलेन की एंट्री, मचाएगा फुल ऑन धमाल