इन Pan-India स्टार्स के लिए जेब ढीली करने से नहीं कतराते हैं फैंस, इंटरनेशनल लेवल पर बजता है डंका
भारतीय सिनेमा में कई बड़े और टैलेंटेड सितारे हैं जिनके देश में कई फैंस हैं। इनमें से कुछ ऐसे ही जिनकी फैन फॉलोइंग ना सिर्फ नॉर्थ या साउथ में बल्कि पैन ...और पढ़ें
-1773498197758_m.webp)
पैन इंडिया क्लब में शामिल हैं ये सितारे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा जितना बड़ा और रंग-बिरंगा है, उतना ही मुश्किल है पूरे देश के दिलों पर राज करना। लेकिन कुछ सितारे ऐसे हैं जो भाषा, इलाके और इंडस्ट्री की दीवारें तोड़कर सीधे जनता के दिल में घर बना लेते हैं। ये कलाकार सिर्फ अपने शहर या फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहते। इनकी फैन फौज पूरे देश में फैली होती है। इनकी फिल्मों की रिलीज बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाती है और फैंस की खुशियां किसी त्योहार से कम नहीं लगतीं।
1. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)
“बॉलीवुड का बादशाह” कहे जाने वाले शाहरुख खान का जादू पीढ़ियों और शहरों की सीमाओं से कहीं आगे तक जाता है। रोमांस से भरी क्लासिक फिल्मों से लेकर धांसू एक्शन ब्लॉकबस्टर तक, SRK ने मुंबई से चेन्नई और उससे भी आगे तक अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है। 'पठान' और 'जवान' जैसी फिल्मों ने दिखा दिया कि उनका स्टारडम भाषा की दीवारों को बड़ी आसानी से पार कर जाता है।
-1773498941731.jpg)
यह भी पढ़ें- Salman Khan की फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की एंट्री, दो हीरोइनों संग दिखेगा 'सिकंदर' का स्वैग
2. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
भारतीय सिनेमा में जितना सम्मान और प्यार अमिताभ बच्चन को मिलता है, उतना बहुत कम कलाकारों को नसीब होता है। “एंग्री यंग मैन” वाली अपनी छवि से स्टारडम की नई परिभाषा गढ़ने वाले बच्चन साहब आज भी पूरे देश में उतने ही लोकप्रिय हैं। फिल्म हो या टेलीविजन उनकी मौजूदगी आज भी लोगों का पूरा ध्यान खींच लेती है। यही असली स्टारडम की पहचान है जो वक्त के साथ और मजबूत होती जाती है।
-1773498953798.jpg)
3. यश (Yash)
कन्नड़ सिनेमा के सितारे से लेकर पूरे देश के सनसनीखेज सुपरस्टार बनने तक का सफर यश ने के.जी.एफ. फ्रेंचाइज से तय किया। रॉकी भाई के किरदार में उनका अंदाज पूरे देश के दर्शकों के दिलों पर छा गया। आज उनकी लोकप्रियता क्षेत्रीय सीमाओं से बहुत आगे निकल चुकी है और फैंस उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खासकर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म टॉक्सिक, जिसकी चर्चा पहले से ही हर इंडस्ट्री में गर्म है।
खबरें और भी
-1773498970198.jpg)
4. सलमान खान (Salman Khan)
तीन दशकों से ज्यादा समय से सलमान खान की स्टार पावर का जलवा कायम है। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े मनोरंजन पैकेज देने वाले इस सुपरस्टार की फैन फौज पूरे देश में फैली है। उनकी फिल्म रिलीज होते ही थिएटरों के बाहर माहौल किसी जश्न से कम नहीं होता। भाषा या इलाके की परवाह किए बिना फैंस उमड़ पड़ते हैं।
-1773498980883.jpg)
5. रजनीकांत (Rajinikanth)
अगर सुपरस्टारडम की कोई मिसाल है तो वो रजनीकांत हैं। तमिल सिनेमा से शुरू हुआ उनका सफर जल्द ही पूरे देश और दुनिया तक पहुंच गया। उनका स्टाइल, स्वैग और स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी फैंस को दीवाना बना देती है। उनकी फिल्म रिलीज होते ही जो जश्न शुरू होता है, वो किसी त्यौहार से कम नहीं होता।
-1773498995023.jpg)
6. अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)
पुष्पा फ्रेंचाइजी से अल्लू अर्जुन ने साउथ सिनेमा के साथ-साथ भारतीय और दुनियाभर में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बना ली है। दर्शक उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
-1773499008243.jpg)
7. आमिर खान (Aamir Khan)
इस लिस्ट में अगर मिस्टर परफेक्शनिस्ट का नाम ना हो तो ये अधूरी ही रहेगी क्योंकि आमिर खान की फिल्में विदेश में भी जबरदस्त प्रदर्शन करती हैं। उनकी फिल्में लोगों के दिलों में उतरती है और इसी वजह से उनकी पॉपुलैरिटी भारत समेत इंटरनेशनल लेवल पर भी जबरदस्त है।
-1773499019139.jpg)
8. ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty)
कांतारा जैसी शानदार फिल्म देने के बाद ऋषभ शेट्टी ने भारतीय सिनेमा का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा कर दिया है। आज साउथ से लेकर नॉर्थ और इंटरनेशनल लेवल पर ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग का डंका बजता है।
-1773499030742.jpg)
ये सभी सितारे उस खास लीग का हिस्सा हैं जहां स्टारडम सिर्फ इंडस्ट्री या भाषा तक सीमित नहीं रहता। ये वो नाम हैं जो पूरे देश के दर्शकों को एक साथ जोड़ देते हैं और यही असली पैन-इंडिया स्टारडम की पहचान है।