विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहब्बत की परिभाषा है Emraan Hashmi का ये आइकॉनिक गाना, KK की रूहानी आवाज 18 साल बाद भी देती है सुकून

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:17 AM (IST)

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को केके की आवाज में एक ऐसा गाना मिला जिसने 18 साल पहले हर किसी को दीवाना बना दिया था। गाना आज भी कल्ट है।

इमरान हाशमी का सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

इमरान हाशमी का सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. इमरान हाशमी का सबसे हिट रोमांटिक गाना

  2. केके की आवाज में इमरान का गाना हुआ अमर

  3. यूट्यूब पर गाने को 159 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) पर कई आइकॉनिक रोमांटिक सॉन्ग्स फिल्माए गए हैं। उन पर बना एक गाना 18 साल बाद भी सदाबहार बना हुआ है। जब यह गाना आया था, तब उस समय हर नौजवान को दीवाना बना दिया। इस गाने ने मोहब्बत की नई परिभाषा लिख दी थी।

सबसे खास बात यह थी कि इस गाने को रूह तक पहुंचाने वाले कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके (Singer KK) थे। उनकी मखमली और मधुर आवाज में इमरान हाशमी का गाना चार्टबस्टर बन गया। 2000 दशक के शुरुआती दौर में हर किसी की प्लेलिस्ट में यह गाना जरूर होता है। आज भी म्यूजिक लवर्स इस गाने को सुनते हैं।

गाने में हिट था इमरान हाशमी का प्रपोजल सीन

जिस गीत की हम बात कर रहे हैं, उस गीत में इमरान हाशमी का प्रपोजल स्टाइल खूब वायरल हुआ था। ट्रैफिक के बीच गाड़ी रोककर घुटनों के बल बैठकर जिस तरह इमरान हाशमी ने अपनी महबूबा को प्रपोज किया, वह हर ओर छा गया था। अब आप समझ गए होंगे कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं। यह गाना है- 'जरा सा' (Zara Sa Song)।

Emraan Hashmi Zara Sa Dil Mein

गाने के खूबसूरत बोल ने जीत लिया था दिल

2008 में आई हिट फिल्म 'जन्नत' का गाना 'जरा सी दिल में दे जगह तू...' (Zara Si Dil Mein De Jagah Tu) अब तक के बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग्स (Best Romantic Songs) में से एक है। इस गाने के बोल इतने खूबसूरत हैं कि आप उसमें खो जाएंगे। यह गाना प्यार में जुनून, दीवानगी, तड़प और दिल में जगह पाने की बेताबी को जाहिर करता है। इसके खूबसूरत बोल सईद कादरी (Sayeed Quadri) ने लिखे हैं।

केके की रूहानी आवाज हो गई अमर

'तड़प तड़प के' सैड सॉन्ग को गाकर आंखों में आंसू लाने वाले सिंगर केके ने जब 'जरा सा' गाना गाया तो उनकी आवाज दिल को सुकून पहुंचाने वाली थी। बीच-बीच में धीमी आवाज और फिर हाई एनर्जी आवाज के साथ केके ने जिस अंदाज में यह गाना गाया, उसने हर किसी के दिल में जगह बना ली। इस गाने की खूबसूरत धुनों को प्रीतम (Pritam) ने तैयार किया था।

 

सोनम चौहान और इमरान हाशमी पर फिल्माया गया ये क्लासिक गाना आज भी सदाबहार हिट बना हुआ है। गाने में इमरान का गाड़ी से उतरकर घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करने वाला सीन खूब पॉपुलर हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 159 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- बिना रुके एक सांस में Kishore Kumar ने गा दिया था 3 मिनट 30 सेकंड का ये आइकॉनिक गाना, 56 सालों से है अमर

यह भी पढ़ें- जब Hema Malini के 'रंगीले सजन' बने राजेश खन्ना, लता दीदी ने गाया गाना; कल्ट गीत सुन मचल उठेगा आपका मन