Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'बंदर के हाथों में तलवार,' Raveena Tandon ने सोशल मीडिया को बताया खतरनाक, बच्चों को दी ये नसीहत

    By Dinesh DixitEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 22 May 2026 09:01 AM (IST)

    मशहूर अदाकारा रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर खुलकर बात की है। ...और पढ़ें

    रवीना टंडन और उनकी बेटी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रवीना टंडन और उनकी बेटी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की दो टूक

    2. बच्चों को एक्ट्रेस ने दी है ये सलाह

    3. इस मूवी में दिखेंगे अभिनेत्री रवीना टंडन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई ब्यूरो 90 के दशक की लोकप्रिय अदाकारा रवीना टंडन को भला कौन नहीं जानता। हाल ही में दैनिक जागरण संग दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में रवीना ने मौजूदा समय में बढ़ते सोशल मीडिया ट्रेंड पर अपनी राय दी है और बताया है कि ये किस तरह से खतरनाक है। साथ ही उन्होंने अपने बच्चों को भी इस मामले को लेकर नसीहत दी है।

    सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का रिएक्शन

    समय के साथ आगे बढ़ना पड़ता है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जो अभिनेत्री रवीना टंडन आज के दौर में सही नहीं मानती हैं। जब उनसे पूछा गया कि पिछली सदी के नौवें दशक की कौन सी बात ऐसी है, जो आज होनी चाहिए थी? इस पर वह कहती हैं-

    raveena tandon (2)

    यह भी पढ़ें- जब पाकिस्तान ने मांगी थी Raveena Tandon, बाद में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गई थी पूर्व PM नवाज शरीफ की नींद

    मैं यही सोचती हूं कि स्मार्ट फोन तो सही हैं, लेकिन काश उसमें कैमरा नहीं होता। यह केवल सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि हर किसी की निजता में दखल देने वाली बात है। खैर, समय के साथ आपको चीजों को अपनाना होता है। मैंने अपने बच्चों (बेटी राशा और बेटे रणबीर) को यही सिखाया है कि कमेंट न पढ़ा करें। इंटरनेट मीडिया अहम है, लेकिन खतरनाक भी। यह बंदर के हाथों में तलवार देने जैसा है।

    raveena tandon (1)

    ऐसे लोगों के हाथों में बड़ी पावर दे दी गई है, जिसमें कइयों को पता नहीं कि उसका इस्तेमाल कैसे करना है। इंटरनेट मीडिया एक ओर देश के कोने-कोने से प्रतिभा को लोगों के सामने ला रहा है। वहीं कुछ लोगों के कमेंट्स लोगों को कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं, उसका अंदाजा भी उन्हें नहीं है। आज केवल फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि जो भी थोड़ा बहुत प्रसिद्ध हो गया है,

    खबरें और भी

    उसे अपनी चमड़ी मोटी करनी होगी, क्योंकि उन्हें नीचे खींचने के लिए लोग तैयार रहते हैं। नई तकनीक को अपनाते हुए आगे बढ़ना पड़ता है, लेकिन मैंने अपने बच्चों से यही कहा है कि इसे बहुत गंभीरता से न लें। कमेंट्स मत पढ़ो और केवल अपने काम पर ध्यान दो। मेहनत करो, ईमानदार रहो, अगर प्रतिभा होगी तो वह तुमसे कोई नहीं छीन पाएगा।

    इस मूवी में नजर आएंगी रवीना टंडन

    हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं रवीना टंडन आने वाले समय में फिल्म वेलकम टू जंगल में नजर आएंगी, जिसे 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में वह अभिनेता अक्षय कुमार संग करीब 22 सालों बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Welcome To The Jungle के चक्कर में गिले शिकवे भूलीं Raveen Tandon, 18 दिनों तक अक्षय कुमार संग की शूटिंग