Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब पाकिस्तान ने मांगी थी Raveena Tandon, बाद में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गई थी पूर्व PM नवाज शरीफ की नींद

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 06:58 PM (IST)

    भारत-पाकिस्तान संबंधों में कारगिल युद्ध के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के शवों के बदले रवीना टंडन और एक अन्य अ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा ही सुर्खियों का केंद्र रहते हैं। पड़ोसी देश अक्सर कोई ना कोई ऐसा कृत्य करता है जिसको टालना नामुमकिन हो जाता है। पिछले साल 22 अप्रैल को हुआ पहलगाम आतंकी हमला उसी का एक नमूना था।

    वहीं भारत की तरफ से भी इसके प्रति जवाबी कार्यवाही की गई। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें कथित तौर पर 100 आतंकवादी मारे गए।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar देखने के बाद रवीना टंडन ने यामी गौतम को क्यों कहा Sorry? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

    लेकिन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान और भारत की लड़ाई से जुड़ा एक किस्सा रवीना टंडन से भी जुड़ा हुआ है? क्या है ये मामला चलिए जानते हैं।

    पाकिस्तान ने क्या की थी मांग?

    दरअसल यह घटना भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध के दौरान घटी थी। इस संघर्ष में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। जब भारत की तरफ से अपने सैनिकों के शव मांगे गए तो पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों के शवों के बदले रवीना और एक अन्य अभिनेत्री की मांग की थी। रवीना टंडन ने खुद इसका खुलासा हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में किया था।

    Photo shared by Raveena Tandon on November 22, 2024 tagging @ashisbogi. 1 व्यक्ति, बाल, मेकअप, चमड़ा और पोशाक की फ़ोटो हो सकती है.

    भारत ने क्या दिया जवाब?

    रवीना टंडन ने बताया कि भारत की तरफ से 1999 में उनके नाम वाली एक मिसाइल पाकिस्तान भेजी गई थी जिस पर लिखा था रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ के लिए।

    WhatsApp Image 2026-04-08 at 6.56.12 PM

    हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में सोनल ने कहा, “मैंने इसे बहुत बाद में देखा। हालांकि, मैं पूरी दुनिया को यही सलाह दूंगी कि अगर किसी भी बात का समाधान प्रेम और बातचीत से हो सकता है, तो कृपया ऐसा ही करें। खून का रंग लाल इधर भी है और उधर भी। किसी भी मां के अपने बेटे या बेटी को खोने पर किसी को भी गर्व नहीं होना चाहिए। अगर मुझे अपने देश की रक्षा के लिए सीमा पर खड़ा होना पड़े, तो दे दो मेरे हाथ में बंदूक, मैं वहां खड़ी हो जाऊंगी।”

    रवीना ने बताया कि गुलमर्ग और लेह के म्यूजियम में इसकी तस्वीरें लगीं हुई हैं जहां उस मिसाइल की फोटो को साफ तौर पर दिखाया गया है।

    यह भी पढ़ें- पहले सगाई, फिर टूटी शादी... अक्षय ने की थी रवीना से बेवफाई! अब कहा- 'किसके लिंक-अप और ब्रेकअप नहीं होते?'

    खबरें और भी