Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sikandar के महाफ्लॉप होने के बाद Rashmika Mandanna का खुलासा, शूटिंग के बीच बदली गई थी स्क्रिप्ट; ये है वजह!

    Updated: Mon, 19 Jan 2026 10:01 AM (GMT+05:30)

    पिछले साल रिलीज हुई सिकंदर (Sikandar) फ्लॉप रही थी। साथ ही फिल्म के लिए सलमान खान (Salman Khan) को भी आलोचना सहनी पड़ी थी। रश्मिका मंदाना ने फिल्म में ...और पढ़ें

    सिकंदर को लेकर रश्मिका मंदाना ने किया खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    सिकंदर को लेकर रश्मिका मंदाना ने किया खुलासा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर सिकंदर (Sikandar) से काफी उम्मीदें लगाई गई थीं, लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो पहले तो खूब आलोचना मिली और फिर बॉक्स ऑफिस पर धाराशायी हो गई।

    सिकंदर में सलमान खान (Salman Khan), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। टाइगर 3 के बाद उम्मीद थी कि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी।

    सिकंदर की बदल गई थी स्क्रिप्ट

    मगर यह फिल्म बुरी तरह पिट गई। फिल्म के लिए सलमान खान को आलोचना सहनी पड़ी। अब करीब एक साल बाद रश्मिका मंदाना ने सिकंदर को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बीच में ही बदल दी गई थी। जो कहानी उन्हें सुनाई गई थी, वह नहीं थी।

    पहले रश्मिका को सुनाई गई थी अलग स्क्रिप्ट

    तेलुगु जर्नलिस्ट प्रेमा के साथ बातचीत में रश्मिका मंदाना ने सिकंदर को साइन करने के अपने फैसले के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि मैंने मुरुगादॉस सर से बात की थी, बेशक बाद में जो हुआ वह बहुत अलग था लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वह सच में काफी अलग स्क्रिप्ट थी। आम तौर पर फिल्मों के साथ ऐसा होता है।"

    यह भी पढ़ें- Dear Comrade की हिंदी रीमेक में रश्मिका और विजय की जगह लेंगे ये हीरो-हीरोइन, पुरानी फिल्म में लगेगा नया तड़का!

    Sikandar

    क्यों बदली सिकंदर की स्क्रिप्ट? 

    रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, "जब आप कुछ सुनते हैं तो वह एक कहानी होती है जो आपने सुनी है लेकिन फिल्म बनने के दौरान परफॉर्मेंस, एडिटिंग और रिलीज के समय के हिसाब से चीजें बदल जाती हैं। चीजें बदलती हैं और यह बहुत आम बात है। तो सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।"

    खबरें और भी

    रश्मिका मंदाना की फिल्में

    साल 2025 रश्मिका मंदाना के लिए काफी खास रहा। उन्होंने छावा और द गर्लफ्रेंड जैसी हिट फिल्में दीं। अब वह एनिमल पार्ट 2, मायसा, कॉकटेल 2 और रेनबो अपकमिंग मूवीज पर काम कर रही हैं। उनके पास लाइनअप में पुष्पा 3 भी है। 

    यह भी पढ़ें- O’ Romeo के बीच शाहिद कपूर की एक और फिल्म इस साल होगी रिलीज? देखने को मिलेगा एकदम नया अवतार