Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vijay Rashmika Wedding: नए साल में शादी के बंधन में बंधेंगे विजय-रश्मिका, इस दिन लेंगे सात फेरे?

    Updated: Mon, 29 Dec 2025 09:14 PM (IST)

    Rashmika Mandanna Wedding: लंबे समय से साउथ सिनेमा सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब खबर आ रही ...और पढ़ें

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. कब होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

    2. 2025 में साउथ कपल ने गुपचुप रचाई थी सगाई

    3. इस दिन सात फेरे लेगें दोनों साउथ फिल्म कलाकार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के फेवरेट कपल के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का नाम शामिल रहता है। लंबे समय से विजय और रश्मिका की डेटिंग की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, इतना ही नहीं इसी साल इस कपल के सगाई को लेकर भी चर्चा काफी तेज रही। 

    अब शादी को लेकर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है। इन दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि डियर कॉमरेड स्टार कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 

    कब होगी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदान की शादी

    सिर्फ रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सबके फेवरेट मानी जाती है। कई मौके पर ये कपल एक दूसरे के प्रति प्यार को जाहिर करते हुए नजर आया है। अब खबर आ रही है कि नए साल में ये दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक विजय और रश्मिका की शादी की तारीख की जानकारी मिली है। 

    vijay deverakonda rashmika mandanna

    यह भी पढ़ें- खून से लथपथ, हाथ में बंदूक, कराहती हुई आवाज...सामने आया रश्मिका मंदाना की फिल्म Mysaa का फर्स्ट लुक

    बताया जा रहा है कि 2026 में ये दोनों एक दूसरे को हमेशा-हमेशा के लिए हमसफर बना लेंगे। खबर के अनुसार 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में मौजूद हैरिटेज पैलेस में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के सात फेरे लेंगे। इससे पहले दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन का आयोजन भी उदयपुर में किया जाएगा।

    खबरें और भी

    rashmika mandanna

    रश्मिका और विजय की डेस्टिनेशन वेडिंग में दोनों की फैमिली, करीबी दोस्त और फिल्मी सितारों के शामिल होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि, अभी विजय देवरकोंडा और रश्मिदा मंदाना की वेडिंग डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। इससे पहले 3 अक्टूब 2025 को हैदराबाद में इस कपल ने निजी समारोह के दौरान सगाई रचाई थी। 

    इस मूवी से शुरू प्रेम कहानी

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी साउथ सिनेमा की कई शानदार मूवीज में एक साथ नजर आई है। बता दें कि साल 2018 में आई फिल्म गीता गोविंदम के जरिए इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हुईं और धीरे-धीरे इनका रिश्ता प्यार में बदल गया। इसके बाद रश्मिका और विजय की जोड़ी 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म डियर कॉमरेड में दिखाई दी थी।

    यह भी पढ़ें- सगाई के बाद क्या Rashmika-Vijay ने कर ली है शादी? महेशबाबू-प्रभास संग वायरल फोटो देख चौंके फैंस