Pralay के सेट से लीक हुआ Ranveer Singh का लुक, यूजर्स बोले- 'फिर धमाका होने वाला है...'
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'प्रलय' के सेट से उनका लुक लीक हो गया है, जिसमें वे दाढ़ी और लंबे ...और पढ़ें
-1788770097016_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज के बाद से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर इन दिनों हंसल मेहता (Hansal Mehta) के बेटे जय मेहता की फिल्म प्रलय की शूटिंग में व्यस्त हैं।
प्रलय के सेट से लीक हुई तस्वीरें
फिल्म पर अभी प्रोडक्शन का काम चल रहा है और सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं जिसमें रणवीर सिंह का लुक वायरल हो रहा है। एपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर से एक्टर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
यह फिल्म दुनिया के अंत (एपोकैलिप्स) और ज़ॉम्बी संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इंसानों के अस्तित्व की लड़ाई को दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग मुंबई और आसपास की वास्तविक लोकेशन पर हो रही है।
🔥 RANVEER SINGH’S PRALAY LOOK IS ABSOLUTELY INSANE! 🔥
— Taran Adarsh Fan Zone (@TA_BoxOffice) September 7, 2026
This doesn’t look like a normal Bollywood project anymore… #Pralay is shaping up to be a MONSTER! 💀🔥
India’s biggest zombie-action spectacle? The scale already looks NEXT LEVEL. 😮💨
Ranveer Singh + zombie apocalypse +… pic.twitter.com/KLEvigHzWo
पीठ पर बच्चा लादकर स्टंट करते नजर आए
अब जो वीडियो लीक हुआ है उसमें रणवीर अन्य कलाकारों के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपनी पीठ पर एक बच्चे को उठाया हुआ है। कुछ तस्वीरों में रणवीर दाढ़ी और लंबे बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं, जो हमें उनके धुरंधर वाले लुक से कुछ-कुछ मिलता जुलता लग रहा है।
Ranveer singh doing hilarious moves in #Pralay set. This guy can be serious even in a serious zombie film😂😂😂😂😂😂 https://t.co/ry4U3Hel1T pic.twitter.com/hRhJYEOWly
— WireClicks (@Wireclicks) September 6, 2026
फैंस ने कमेंट्स में की तारीफ
फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया,'रणवीर सिंह की अनमैच्ड एनर्जी और जॉम्बी-थ्रिलर शैली अगर सही तरीके से बनाई जाए, तो यह बॉक्स ऑफिस पर सचमुच 'प्रलय' मचा देगी! प्रलय की लीक हुई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये ब्लॉकबस्टर होने वाली है। #pralay बॉक्स ऑफिस पर जरूर हिट होगी।


वहीं एक अन्य ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि एक्टर इसे शानदार तरीके से निभाएंगे। एपोकैलिप्टिक मूवी को प्लीज गो गोवा गॉन की तरह मत बनाना। रणवीर के अलावा, फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी हैं। साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं यह अभिनेत्री 'प्रलय'से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
