विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'किलविश कर सकता...' Mukesh Khanna ने बताया शक्तिमान बनने के लिए क्यों परफेक्ट नहीं हैं रणवीर सिंह

Published: Thu, 27 Aug 2026 07:36 PM (IST)

मुकेश खन्ना ने खुलासा किया है कि उन्होंने रणवीर सिंह को अपकमिंग शक्तिमान फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने से क्यों मना कर दिया।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के टीवी शो शक्तिमान पर लंबे समय से फिल्म बनाने को लेकर चर्चा चल रही है। ऐसी खबर थी कि रणवीर सिंह इसमें शक्तिमान का रोल निभाना चाहते थे लेकिन मुकेश खन्ना ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।

इसकी घोषणा साल 2022 में कर दी गई थी लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं शुरू हो पाया है। अब, एक इंटरव्यू में अनुभवी अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके अनुसार धुरंधर अभिनेता शक्तिमान का किरदार क्यों नहीं निभा सकते।

मुकेश खन्ना ने की एक्टर की तारीफ

सुभोजित घोष के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने रणवीर के बारे में बात करते हुए कहा,'मैंने तो तारीफ की है। उसके जैसा एनर्जेटिक एक्टर नहीं है। किलविश कर सकता है वो। मैंने तो उसे ऑफर किया था कि किलविश कर। वह बेहतरीन किलविश होगा।'

Ranveer

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि रणवीर धुरंधर, गली बॉय, खिलजी (पद्मावत) जैसी फिल्में कर सकते हैं, लेकिन शक्तिमान नहीं। उन्होंने कहा,'उसके लिए हमें छवि के साथ-साथ चेहरा भी चाहिए। जो उसका नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा कि रणवीर का चेहरा शरारती है, जबकि शक्तिमान के लिए अभिनेता को बहुत सकारात्मक होना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने क्या दिया कारण?

मुकेश खन्ना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि रणवीर एक बुरे अभिनेता हैं। जब उनसे पूछा गया कि रणवीर ने किलविश की भूमिका निभाने के बारे में क्या कहा, तो मुकेश खन्ना ने इशारे से कहा जैसे उन्होंने एक कान से सुनकर दूसरे कान से निकाल दिया हो।

Kilvish

एक्टर ने कहा,'उन्हें शक्तिमान में बहुत दिलचस्पी थी। तीन घंटे तक उन्होंने मुझे मनाने की कोशिश की। मुझे बुरा लग रहा था कि मैं उन्हें मना कर रहा था। लेकिन मुझे उनमें शक्तिमान का चेहरा नहीं दिख रहा था।'

मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की तुलना दिग्गज एक्टर देवानंद से की। उन्होंने कहा कि देवानंद के बाद उन्होंने रणवीर सिंह से पहले कभी किसी शख्स को नहीं देखा जिसमें उतनी एनर्जी हो।

यह भी पढ़ें- 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया...' Mukesh Khanna ने जन गण मन पर फिर की टिप्पणी, भड़के लोग

यह भी पढ़ें- 'वंदे मातरम को बनाओ राष्ट्रगान', 'जन गण मन' हटाना चाहते हैं Mukesh Khanna; बोले- 'ये हमारे देश का नहीं'