'बहुत अमीर देश नहीं है,' Dhurandhar 2 vs Toxic क्लैश पर फिल्ममेकर का कमेंट, कमाई पर पड़ेगा असर
आने वाली फिल्में धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर खूब बाते हो रही हैं। इस बीच हिंदी सिनेमा के एक मशहूर फिल्ममेकर ने इस मामले को लेकर है ...और पढ़ें

धुरंधर 2 और टॉक्सिक क्लैश (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
एक साथ रिलीज होगी धुरंधर 2 और टॉक्सिक
रणवीर सिंह और यश होंगे आमने-सामने
इस फिल्म के निर्देशक ने दिया बड़ा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टिकट खिड़की पर दो बड़ी फिल्मों के टकराव से दोनों ही फिल्मों की कमाई पर असर देखा जाता है। इस साल ईद के मौके पर 19 मार्च को दो बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्में रणवीर सिंह अभिनीत धुरंधर: द रिवेंज और यश अभिनीत टॉक्सिक (Dhurandhar 2 vs Toxic) एक साथ प्रदर्शित हो रही हैं। यह टकराव इन दिनों सिनेमा जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस बीच कांटे और काबिल फिल्मों के निर्देशक संजय गुप्ता का मानना है कि इस टकराव में दोनों ही फिल्में एक दूसरे की कमाई पर असर डालेंगी। संजय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस महा क्लैश को लेकर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
धुरंधर वर्सेज और टॉक्सिक पर बोले संजय
संजय हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर में से एक हैं। अपनी राय को बेबाक तरीके से रखने के लिए वह काफी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने धुरंधर 2 वर्सेज टॉक्सिक के क्लैश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है- मैं तो दोनों ही फिल्में देखूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों फिल्में साथ रिलीज हो रही हैं, दोनों ही फिल्में बहुप्रतीक्षित हैं। दोनों एक दूसरे की कमाई खाएंगी।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar का ये सीन शूट करते ही फूट-फूटकर रोने लगे थे अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल, देखा नहीं गया दर्द!
-1771753258163.jpg)
साल 2017 में अपनी फिल्म काबिल और राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म रईस के टकराव का उदाहरण देते हुए संजय ने कहा कि यह कुछ वैसा ही है, जब मेरी फिल्म काबिल, रईस के साथ रिलीज हुई थी। अगर दोनों फिल्में अलग-अलग दिनों पर रिलीज होती और दोनों के बीच टकराव न होता,
खबरें और भी

तो दोनों को ही फायदा होता। हमें यह समझना पड़ेगा कि हम बहुत अमीर देश नहीं हैं, हमारे लोगों के पास इतने पैसे नहीं है कि वो एक के बाद एक दो फिल्में साथ देख सकें। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो एक महीने में दो फिल्में नहीं देख सकते हैं।
19 मार्च को महा क्लैश
आने वाले महीने की 19 तारीख को धुरंधर- द रिवेंज और टॉक्सिक को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया किया जाएगा। रणवीर सिंह और यश की इन फिल्मों की आपसी भिड़ंत को लेकर सिनेप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में नया इतिहास लिखती हुई नजर आएंगी।