विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुआ के दूसरे बर्थडे पर Deepika Padukone ने शेयर किया अपना मैटरनिटी फोटोशूट, बेटी के साथ खेलते दिखे रणवीर सिंह

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:19 PM (IST)

दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर अपने दूसरे बच्चे के लिए मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं।

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बहुत जल्द अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस तरह दुआ के दूसरे बर्थडे के मौके पर कपल ने मैटरनिटी फोटोशूट की नई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें दीपिका का बेबी बंप नजर आया।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दुआ के साथ एक्ट्रेस ने जो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो के अलावा दुआ पादुकोण सिंह की प्यारी सी इस्माइल ने सभी का दिल जीत लिया। कई फैंस ने इस पर कमेंट किया कि दुआ दो साल में कितनी बड़ी हो गई हैं।

रणवीर सिंह ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

तस्वीरों में दीपिका रणवीर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं और दुआ उनकी गोद में नजर आईं। एक तस्वीर में रणवीर दीपिका के बेबी बंप को सहलाते नजर आए। फैंस इन तस्वीरों पर अपना दिल हार बैठे हैं। फोटोज शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'बेबी दुआ और हमारा दिल और बड़ा हो रहा है! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!'

ranveersingh_1788875692_3981698202253525997_1506896522

दुआ की क्यूटनेस ने खींचा ध्यान

नन्हीं दुआ काफी समय बाद फैमिली फोटोज में नजर आईं। शूट के लिए दीपिका ने व्हाइट लेस वाला कोर्ड-ऑर्ड आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर ने क्लासिक सफेद शर्ट और ट्राउजर पहनकर था। एक तस्वीर में, दोनों बेबी दुआ के माथे को चूमते हुए पोज देते नजर आए, जिसमें रणवीर ने प्यार से अपना हाथ दीपिका के बेबी बंप पर रखा हुआ है।

ranveersingh_1788875692_3981698200038910118_1506896522

साल 2018 में हुई थी शादी

दुआ ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है और बालों में मैचिंग रिबन लगाए हुए हैं। एक फोटो में रणवीर दुआ को गोद में उठाए नजर आए जिसमें दोनों खूब खिलखिलाकर हंस रहे हैं।

ranveersingh_1788875692_3981698202219981015_1506896522

इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि परिवार आने वाली खुशियों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दीपिका और रणवीर ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2018 में इटली में शादी की। सितंबर 2024 में उनकी पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar में कोई कहानी नहीं...' तिग्मांशु धूलिया ने रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर पर कसा तंज, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

यह भी पढ़ें- Pralay के सेट से लीक हुआ Ranveer Singh का लुक, यूजर्स बोले- 'फिर धमाका होने वाला है...'