'हर कोई मणिरत्नम नहीं...' Ramayana के टीजर रिलीज के बाद फैंस ने की Ponniyin Selvan फिल्मों से इसकी तुलना
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का फर्स्ट लुक टीजर जारी हुआ, जिसमें रणबीर कपूर राम के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, कुछ फैंस रणबीर के लुक स ...और पढ़ें
-1775123092573_m.webp)
कैसा है रामायण की टीजर (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर इसका फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया जिसमें राम के रुप में नजर आ रहे रणबीर कपूर की पहली झलक देखने को मिली।
भारत के सबसे प्रसिद्ध महाकाव्यों में से एक पर आधारित इस मेगा-बजट फिल्म से फैंस को काफी सारी उम्मीदें थीं और वो इसके फर्स्ट लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर कुछ सोशल मीडिया फैंस खास प्रभावित हुए नहीं।
यह भी पढ़ें- 'आदिपुरुष' से कैसे अलग है Ramayana? रणबीर कपूर की फिल्म से जुड़ीं 5 खास बातें
सीन्स से यूजर्स को हुई निराशा
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी तुलना मणिरत्नम द्वारा निर्देशित 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी हालिया ऐतिहासिक फिल्मों से करना शुरू कर दिया। टीजर देखने के बाद एक यूजर ने मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' से एक झलक शेयर की जिसमें वैसे ही भव्य सेट और खूबसूरत कॉस्ट्यूम डिजाइन थे। उसने लिखा - 'हर कोई मणिरत्नम नहीं हो सकता।'
यह फिल्म चोल वंश के ऐतिहासिक शासनकाल पर आधारित है और 10वीं शताब्दी के भारत के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश का वर्णन करती है। फिल्म में ऐश्वर्या राय, विक्रम, जयम रवि, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज, आर पार्थिबन, ऐश्वर्या लक्ष्मी और जयराम ने अभिनय किया था।
not everyone is mani ratnam pic.twitter.com/jzNUYTjSG3
— PJ 🍉 (@filmisconstant) April 2, 2026
फैंस ने की मणिरत्नम की फिल्मों से तुलना
एक अन्य यूजर ने लिखा- "मुझे खुशी है कि इस फिल्म की शूटिंग रियल लोकशन्स पर की गई, न कि दिखावटी, चमकदार वीएफएक्स का उपयोग करके।" एक अन्य ने लिखा, “पोन्नियिन सेल्वन फिल्म के सीन्स सुंदर होने का कारण यह था कि उनकी शूटिंग ज्यादातर वास्तविक लोकेशन्स पर की गई थी और जहां जरूरत पड़ी, वहां सीजीआई का इस्तेमाल किया गया था। मैं मानता हूं कि कुछ फिल्मों में दूसरों की तुलना में अधिक वीएफएक्स की आवश्यकता होती है, लेकिन जब आप लाइव एक्शन फिल्म बना रहे होते हैं, तो इसका मतलब है कि वास्तविक स्थानों और सीजीआई का सही मिश्रण होना चाहिए।”
While I do like some of the visual choices made in Ramayan, I do feel like it should've looked more like this. pic.twitter.com/YRsihJXdWY
— Sumeet (@sumeet_ssb123) April 2, 2026
कितना है रामायण का बजट?
वहीं बात अगर रामायण की करें तो टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आए। उनके चेहरे पर राम जैसी भाव और स्थिरता दिखी वहीं कुछ सीन्स में वो एक योद्धा की तरह लड़ते दिखे। इसमें यश के रावण और साई पल्लवी के सीता रूप की झलक भी दिखाई गई। निर्माता नमित मल्होत्रा ने बताया कि दोनों फिल्मों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बनाता है।
यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana को टक्कर देगी एक और 'रामायण', इस दिन थिएटर्स में गूंजेगा 'जय श्री राम' का नारा