'आदिपुरुष' से कैसे अलग है Ramayana? रणबीर कपूर की फिल्म से जुड़ीं 5 खास बातें
नितेश तिवारी निर्देशित रामायण (Ramayana) का फर्स्ट लुक टीजर जारी हो गया है। यह फिल्म आदिपुरुष और बाकियों से कैसे अलग है, जानिए फिल्म से जुड़ी पांच खास ...और पढ़ें

रामायण से जुड़ी खास बातें। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का पहला लुक सामने आ गया है। 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में श्रीराम गाथा की पहली झलक भर ने फैंस को दीवाना बना दिया।
नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण की तैयारी पिछले 9 सालों से हो रही थी। हालांकि, फिल्म की अनाउंसमेंट साल 2024 में हुई। पिछले दो सालों से दर्शक किरदारों की पहली झलक का इंतजार कर रहे थे और आखिरकार अब रामायण की पहली झलक सामने आ गई है।
हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के मौके पर रामायण से रणबीर कपूर की पहली झलक शेयर की गई। मगर गौर करने वाली बात है कि ढाई मिनट के रामायण के टीजर में झलक सिर्फ श्रीराम के लुक में रणबीर की नहीं, बल्कि पूरी 'राम गाथा' की है। यहां जानिए फिल्म से जुड़े पांच खास बातें...
माता सीता का स्वंयवर
टीजर में माता स्वंयवर की झलक दिखाई गई है। एक सीन है जहां भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर धनुष उठाते हुए दिख रहे हैं। यह सीन सीता के स्वंयवर का है।
वनवास
श्रीराम 14 साल के वनवास पर गए थे। टीजर के एक सीन में राम, सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास की ओर प्रस्थान करने से पहले अपने पिता दशरथ से मिल रहे हैं। यह भावुक पल रोंगटे खड़े कर रहा है। एक सीन में उन्हें नाव से वनवास की ओर जाते हुए देखा गया। इस दौरान राम को पुकारने वाला सीन भी बहुत भावुक है।
खबरें और भी
श्रीराम ने पहना पिता का मुकुट
टीजर में एक सीन दिखाया गया है कि राजा दशरथ अपने बेटे श्रीराम को अपना मुकुट पहना रहे हैं। यह सीन भी टीजर का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा।
राक्षसों से राम का युद्ध
अरण्य कांड में राम को दंडक वन में ऋषियों की रक्षा के लिए कई विशाल राक्षसों का वध करते हुए दर्शाया गया है। टीजर में भी रणबीर कपूर वनवास के दौरान कई राक्षसों का सामना करते हुए देखे जा सकते हैं।
जटायू का अंतिम संस्कार
जब रावण माता सीता का अपहरण करके ले जा रहा होता है, तब जटायु उन्हें बचाने की कोशिश की थी। टीजर में एक सीन को देख माना जा रहा है कि यह जटायु के अंतिम संस्कार से जुड़ा है।
रावण का पुष्पक विमान
रामायण के टीजर के आखिरी सीन में रावण की झलक दिखाई गई, लेकिन सबसे बड़ा हाइलाइट उसका पुष्पक विमान रहा। टीजर में रावण का पुष्पक विमान कमल के शेप का था।
आदिपुरुष से कैसे अलग है रामायण?
पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित कई टीवी सीरियल्स और फिल्में आ चुकी हैं। रामानंद सागर का पॉपुलर रामायण अब तक का सबसे हिट शो रहा है। वहीं, भारतीय सिनेमा में रामायण से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष भी काफी चर्चा में रही। चलिए आपको बताते हैं कि रामायण, आदिपुरुष से कैसे अलग है...
- रामायण से प्रेरित आदिपुरुष को मॉडर्न तरीके से पेश किया गया था। हालांकि, रामायण में ऐसा नहीं है। उसे पौराणिक कथा के मुताबिक ही पेश किया जा रहा है।
- आदिपुरुष की कहानी सीता माता का अपहरण और राम व रावण के बीच के युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि, रामायण में राम की पूरी गाथा दिखाई जाएगी।
- रामायण का VFX थोड़ा रियलस्टिक लग रहा है, जबकि आदिपुरुष में भी VFX का इस्तेमाल किया गया था लेकिन यह थोड़ा अलग था। आदिपुरुष के वीएफएक्स की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, रामायण के VFX की तारीफ हो रही है। इससे पहले भी कई बार रामायण पर सीरियल बन चुके हैं, लेकिन उनमें इस तरह का अव्वल VFX यूज नहीं किया गया है।
- आदिपुरुष में डिटेलिंग का ध्यान नहीं रखा गया था, जबकि रामायण में डिटेलिंग पर ध्यान दिया गया है।
- रामायण के टीजर में रणबीर कपूर के चेहरे पर अलग-अलग भाव देखने को मिल रहे हैं। फिल्म में उनका एक्सप्रेशन शानदार है लेकिन आदिपुरुष में ऐसा नहीं था।
कब रिलीज होगा रामायण पार्ट 1?
नितेश तिवारी निर्देशित रामायण पार्ट 1 इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर (श्रीराम), साईं पल्लवी (माता सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और अरुण गोविल (राजा दशरथ) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।