कौन है भरत-शत्रुघ्न, किसने किया उर्मिला का रोल? Ramayana के नए गाने से इन किरदारों का खुलासा; दिखी पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर 'रामायण' फिल्म का पहला गीत 'जय जय राम' रिलीज हुआ, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी सहित कई प्रमुख किरदारों की पहली झलक देखने को मिली।
-1789391667383_m.webp)
रामायण के एक सीन में रणबीर कपूर (टी सीरीज/ यूट्यूब)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर, रामायण (Ramayana) के निर्माताओं ने फिल्म का पहला गीत 'जय जय राम' (Jai Jai Ram) रिलीज किया। इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है और एआर रहमान ने इसे कंपोज किया है।
किसने निभाया है कौन सा किरदार?
गाना जैसे ही स्क्रीन पर डिसप्ले हुआ लोग इसकी तारीफ करने लगे। गाने में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravie Dubey), लारा दत्ता (Lara Dutta) और अरुण गोविल (Arun Govil) द्वारा निभाए जा रहे किरदारों के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण पात्रों की पहली झलक भी देखने को मिली। गीत में भरत, शत्रुघ्न, उर्मिला, श्रुतकीर्ति और मांडवी भी दिखाई दिए। इस गीत को राम और सिया की शादी के उत्सव पर फिल्माया गया है।
-1789392012230.webp)
चलिए तस्वीरों के जरिए धीरे-धीरे समझते हैं कि कौन से किरदार कहां नजर आए।
भरत के रोल में आदिनाथ कोठारे
महाकाव्य में भरत का चरित्र अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राजा के रूप में भरत का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ही उनकी माता कैकेयी ने भगवान राम से 14 वर्ष का वनवास करने का अनुरोध किया था। यह भूमिका मराठी अभिनेता आदिनाथ कोठारे निभा रहे हैं।

शत्रुघ्न के रोल में नीतीश शर्मा
इस बीच, अभिनेता नीतीश शर्मा को चार भाइयों में सबसे छोटे और लक्ष्मण के छोटे भाई शत्रुघ्न की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वे एक एथलीट,स्टोरी टेलर और एंकर भी हैं।
अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए, नीतीश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने करियर के एक कठिन दौर को याद किया। नीतीश ने बताया की वो एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने वाले थे। सबकुछ फाइनल हो गया था लेकिन अचानक उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। एक्टर उदास होकर वापस अपने गांव चले गए। इसके बाद उन्हें मुकेश छाबड़ा कास्टिंग से कॉल आया और फिर रामायण के लिए उन्हें फाइनल किया गया।

श्रुतकीर्ति के रोल में सुरभि दास
असमिया अभिनेत्री सुरभि दास फिल्म में सीता की छोटी बहन और शत्रुघ्न की पत्नी श्रुतकीर्ति का किरदार निभा रही हैं। फिल्म तक उनका सफर भी अप्रत्याशित था, क्योंकि उन्होंने खुद स्वीकार किया कि ऑडिशन के समय उन्हें इस प्रोजेक्ट के पैमाने का कोई अंदाजा नहीं था।
अन्य कारणों के साथ-साथ टेलीविजन पर दुर्व्यवहार से निराश होने के बाद, सुरभि डिजिटल प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा रही थीं, तभी उन्होंने इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया। मिड-डे से बात करते हुए, पांड्या स्टोर की अभिनेत्री ने कहा,'उस समय, मैं यह नहीं समझ पाई थी कि यह प्रोजेक्ट करोड़ों का है। लेकिन धीरे-धीरे मुझे समझ आ गया और मैं बहुत उत्साहित हूं।'
उर्मिला के किरदार में सोनिया बलानी
बडे अच्छे लगते हैं और द केरल स्टोरी में काम कर चुकी सोनिया बलानी, सीता की चचेरी बहन और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाएंगी। सोनिया मूल रूप से सूर्पनखा का किरदार निभाना चाहती थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह भूमिका रकुल प्रीत सिंह को मिल चुकी है, तो उन्होंने उर्मिला के लिए ऑडिशन दिया।

रिया कपूर - मंदावी
रिया कपूर इससे पहले तेलुगु फिल्म 'मिस टेरियस' और हिंदी वेब शो 'संपूर्णा' में छोटी भूमिकाओं में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में वो सीता की चचेरी बहन और भरत की पत्नी मांडवी के किरदार में नजर आएंगी। उर्मिला और मांडवी बहनें हैं, जो राजा कुशध्वज और रानी चंद्रभागा की संतान हैं। कुशध्वज, सीता के पिता राजा जनक के भाई और भाभी हैं।

ट्रेलर में पहले ही दर्शकों को कई अन्य किरदारों से परिचित कराया जा चुका है। इंदिरा कृष्ण रानी कौशल्या, सोनल झा को सुमित्रा, लारा दत्ता को कैकेयी के किरदार में देखा जा सकेगा। उनके अलावा रणबीर कपूर परशुराम के रोल में भी नजर आएंगे। अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण और शीबा चड्ढा मंथरा का किरदार निभा रही हैं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय विद्युतजीव (सूरपनाखा के पति) की भूमिका में हैं।
फिल्म निर्माताओं ने अभी तक भगवान हनुमान के लुक रिवील नहीं किया है। इस किरदार को सनी देओल निभाएंगे।
यह भी पढ़ें- 90s के पोस्टर से बना Ramayana का नया लुक, रणबीर-साई ने ताजा की बचपन की यादें; दिव्य रूप में दिखे 'सिया-राम'
यह भी पढ़ें- 39 सालों से अमर है Ramayan का टाइटल सॉन्ग, तुलसीदास की 'चौपाई' से बना था धार्मिक गीत
