विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

39 सालों से अमर है Ramayan का टाइटल सॉन्ग, तुलसीदास की 'चौपाई' से बना था धार्मिक गीत

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:10 PM (IST)

हिंदी साहित्य के भक्तिकाल के एक प्रसिद्ध कवि तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की चौपाई पर आधारित रामायण शो का धार्मिक गीत बना था।

रामायण का टाइटल सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायण का टाइटल सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. रामायण शो का टाइटल सॉन्ग आज भी कल्ट

  2. 39 साल पहले बना था ये यादगार गीत

  3. इस दिग्गज गायक की आवाज में है अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण का पहला गाना जय जय राम... (Jai Jai Ram) मेकर्स की तरफ से सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। इस गीत को सोशल मीडिया पर ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस बीच जब भी बात रामायण के आइकॉनिक टाइटल सॉन्ग्स की जाएगी, तो उसमें रामांनद सागर (Ramanad Sagar) के कल्ट माइथोलॉजिकल टीवी शो रामायण के शीर्षक गीत का नाम जरूर शामिल होता है, जो पिछले 39 सालों से श्रोताओं का पसंदीदा बना हुआ है। 

रामायण टीवी शो का टाइटल सॉन्ग सबसे बेस्ट

साल 1987 में दूरदर्शन टीवी चैनल पर रामानंद सागर द्वारा रामायण टीवी शो को पेश किया गया था। इसके बाद से कई बार इसे डीडी नेशनल पर री-टेलीकास्ट किया जा चुका है। शो की कास्ट के साथ-साथ इसका टाइटल सॉन्ग मंगल भवन अमंगल हारी... (Mangal Bhavan Amangal Hari), जो धारावाहिक के प्री क्रेडिट सीन्स में मौजूद रहता था, वो आज भी जनता का फेवरेट माना जाता है। 

 

यह भी पढ़ें- कुमार विश्वास के बोल, रहमान का संगीत...अरिजीत-श्रेया की आवाज में रिलीज Ramayana का पहला गीत; सुनकर हो जाएंगे भक्तिमय

Mangal Bhavan Amangal Hari

ये धार्मिक गीत रामायण के रचियता तुलदीदास द्वारा रचित रामचरित मानस की चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी, द्रहु सु दशरथ अजिर बिहारी' से लिया गया। जिसे महान संगीतकार और गायक रविंद्र जैन ने अमर किया है।

अपने दिल को छू जाने वाले म्यूजिक और मधुर आवाज के दम पर रवींद्र जैन ने रामायण टीवी सीरियल के इस टाइटल सॉन्ग को अद्भुत बनाया, जो आज भी रामायण पर बनने वाली फिल्मों और धारावाहिकों के गीतों पर भारी पड़ता है। 

इस तरह से रामानंद सागर के रामायण शो (Ramayan Tv Show) का ये गाना बनकर तैयार हुआ था। आज भी इसे लोग काफी पसंद करते हैं और भजन की प्लेलिस्ट में इस गीत को शामिल रखते हैं। इसी वजह ये एक कल्ट क्लासिक गीत भी माना जाता है। 

रामायण पर आ रही कई फिल्में

आने वाले समय में रामायण पर आधारित कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। इनमें सुपरस्टार रणबीर कपूर की 4000 करोड़ रामायण (Ramayana) के अलावा सोशल मीडिया की फेमस इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की महाकाव्य श्री रामायण कथा (Mahakavya Shri Ramayan Katha) के नाम शामिल हैं, जो आने वाले दिनों में रिलीज की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- Ramayana का नया मोशन पोस्टर जारी, दिखी सिया-राम की झलक; जल्द रिलीज होगा अरिजीत-श्रेया की आवाज में 'जय-जय राम' गाना