विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिलीज से पहले ही Jailer 2 ने रचा इतिहास, रजनीकांत की फिल्म की OTT डील उड़ा देगी होश?

Published: Thu, 20 Aug 2026 02:49 PM (GMT+05:30)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 ने रिलीज से पहले ऐतिहासिक ओटीटी डील कर डाली है।

रजनीकांत की जेलर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रजनीकांत की जेलर 2 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. चर्चा में आई रजीनकांत की जेलर 2

  2. ऐतिहासिक ओटीटी डील बनी वजह

  3. सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी जेलर 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर रजनीकांत का नाम पिछले समय से उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड मूवी जेलर 2 को लेकर चर्चा में बना हुआ है। साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल के तौर पर रजनीकांत की इस मूवी को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। 

इस बीच निर्देशक नेल्सन दिलीप की जेलर 2 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि थिएटर रिलीज से पहले मेकर्स ने जेलर 2 की ओटीटी डील कर डाली है, जिसकी रकम आपकs होश उड़ा सकती है। 

इतने करोड़ में हुई जेलर की ओटीटी डील

आज के समय में देखा जाता है कि बड़े पर्दे पर फिल्म के आने से पहले उसके डिजिटल प्लेफॉर्म का सौदा कर लिया जाता है।रजनीकांत की जेलर 2 के मामले में भी ऐसा देखने को मिला है और सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मेकर्स इसकी ओटीटी डील डन कर ली है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर 2 की OTT डील इस साल की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Jailer 2 में शाह रुख खान को इस एक्टर ने किया रिप्लेस, 40 साल बाद रजनीकांत के साथ शेयर करेगा स्क्रीन

jailer2

साथ ही, इसने थलपति विजय की फिल्म 'लियो' का पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह OTT डील 'जेलर 2' के सिनेमाघरों में आने से कई महीने पहले ही हो गई है। हालांकि, अभी तक उस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है जिसने इसके राइट्स खरीदे हैं, लेकिन खबर है कि यह डील 160 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में हुई है।

jailer2 (1)

ऐसे में रिलीज से पहले ही रजनीकांत की जेलर 2 एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। मालूम हो कि 3 साल पहले आई जेलर ने अपार सफलता हासिल की थी और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। रजनीकांत के करियर की टॉप-5 ग्रॉसिंग मूवीज में इसका नाम दर्ज है। 

कब रिलीज होगी जेलर 2

पहले पार्ट की सक्सेस के बाद मेकर्स जेलर का सीक्वल ला रहे हैं। इसकी रिलीज डेट का एलान पहले ही किया जा चुका है, जिसके आधार पर 15 अक्टूबर 2026 को रजनीकांत स्टारर जेलर 2 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत परिवार की बहू बनेंगी काव्या मारन? 'कोलावेरी डी' फेम म्यूजिक कंपोजर के साथ शादी की खबरों पर बड़ा खुलासा