रजनीकांत परिवार की बहू बनेंगी काव्या मारन? 'कोलावेरी डी' फेम म्यूजिक कंपोजर के साथ शादी की खबरों पर बड़ा खुलासा
IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन से जुड़ी एक खबर ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

काव्या मारन
HighLights
IPL 2026 में SRH का प्रदर्शन शानदार रहा
ग्रुप स्टेज में हैदराबाद ने 9 मुकाबले जीते
एलिमिनेटर में राजस्थान ने हैदराबाद को हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन से जुड़ी एक खबर ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि काव्या मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से शादी करने जा रही हैं।
सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर काव्या IPL मैचों के दौरान अपनी टीम को सपोर्ट करती नजर आती हैं। हालांकि अनिरुद्ध ने कभी भी काव्या के साथ अपने रिश्ते की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की है। हाल ही में उनके परिवार के एक सदस्य ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
अंकल ने किया खुलासा
अनिरुद्ध के अंकल और एक्टर वाईजी महेंद्र ने KPTV के साथ बातचीत में म्यूजिशियन की काव्या के साथ शादी के बारे में जानकारी दी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने महेंद्र के हवाले से कहा, "वह बहुत शांत स्वभाव का लड़का है। मैंने सुना है कि वे शादी करने वाले हैं। वह लड़की कोई आम लड़की नहीं है। उसमें इतनी बड़ी टीम (SRH) को संभालने की काबिलियत है। उसे अपने पिता से बिजनेस के गुण विरासत में मिले हैं। वे एक अच्छी जोड़ी हैं। दोनों को साथ मिलकर म्यूजिक बिजनेस में काम करना चाहिए।"
इस गाने से हुए हिट
अनिरुद्ध 2011 में अपने वायरल हिट गाने "वाय दिस कोलावेरी डी" से मशहूर हुए थे। तब से उन्होंने कई सफल गाने दिए हैं और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में खुद को एक बड़े म्यूजिक कंपोजर के तौर पर स्थापित किया है। उनके कुछ खास कामों में 'जेलर', 'जर्सी', 'जवान', 'लियो' और अन्य फिल्में शामिल हैं। परिवार की वजह से उनका फिल्म इंडस्ट्री से भी गहरा नाता है। तमिल सुपरस्टार रजनीकांत उनके अंकल हैं।
बिजनेसमैन की बेटी हैं काव्या
अनिरुद्ध के परदादा के. सुब्रमण्यम, 1930 के दशक में फिल्म निर्माता थे। उनकी ग्रैंड-आंट मशहूर क्लासिकल डांसर डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम हैं। दूसरी ओर काव्या बिजनेसमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा वह SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और 'द हंड्रेड' में सनराइजर्स लीड्स की भी को-ओनर हैं।
