विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Rajesh Sharma, कीड़े के काटने के बाद हुए थे भर्ती; जल्द शूटिंग पर लौटेंगे एक्टर

Published: Sat, 18 Jul 2026 02:01 PM (IST)

अभिनेता राजेश शर्मा को शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे मुंबई में अपने घर पर ठीक हो रहे हैं। ॉ

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में खबर आई थी कि हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) को शूटिंग के दौरान किसी कीड़े ने काट लिया है। राजेश वहां प्रभास की आने वाली फिल्म 'फौजी' की शूटिंग कर रहे थे।

राजेश की पारिवारिक दोस्त सुदीपा चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक बयान शेयर किया था जिसके अनुसार शूटिंग के दौरान शर्मा को एक कीड़े ने काट लिया था। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे कोलकाता गए और इलाज के लिए ढाकुरिया के मणिपाल अस्पताल में भर्ती हुए।

एक्टर को अस्पताल से मिली छुट्टी

इसके बाद से एक्टर की तबीयत सीरियस बताई जा रही थी। अब फाइनली उनकी सेहत पर हेल्थ अपडेट आया है। ताजा जानकारी यह है कि राजेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे अभी मुंबई में अपने घर पर ठीक हो रहे हैं। FWICE (फेडरेशन ऑफ़ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़) के प्रेसिडेंट BN तिवारी ने बॉलीवुड हंगामा को बताया,'राजेश शर्मा जी को हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली है। वे अभी मुंबई में अपने घर पर ठीक हो रहे हैं। वे आने वाले दिनों में एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए विदेश भी जाने वाले हैं।'

Rajesh (12)

अक्षय कुमार ने भी जाहिर की थी चिंता

हालांकि, 'फौजी' के मेकर्स ने इन दावों को खारिज कर दिया। 'गुल्टे' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'फौजी' की टीम ने हैरानी जताई और कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि राजेश ने अपनी तय शूटिंग का सारा काम इन खबरों के सामने आने से लगभग एक हफ्ते पहले ही पूरा कर लिया था और वह घर लौट चुके थे। इससे कुछ टाइम पहले अक्षय कुमार ने भी स्टार के लिए चिंता जाहिर की थी। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि जल्दी ठीक हो जा, अभी और हंसाना है तुझे।

 

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

इस मामले पर राजेश शर्मा या उनकी टीम की ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार है। पिछले कुछ सालों में, राजेश कई बेहतरीन फ़िल्मों का हिस्सा रहे हैं जिनमें 'खोसला का घोसला', 'इश्किया', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'चिल्लर पार्टी', 'द डर्टी पिक्चर', 'स्पेशल 26', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'बजरंगी भाईजान', 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जल्दी ठीक हो जा यार...Akshay Kumar ने राजेश शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, महादेव से एक्टर के लिए मांगी दुआ

यह भी पढ़ें- फिल्म के सेट पर कीड़े के काटने से अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक, सिने वर्कर्स ने की जांच की मांग