विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जल्दी ठीक हो जा यार...Akshay Kumar ने राजेश शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता, महादेव से एक्टर के लिए मांगी दुआ

Published: Thu, 09 Jul 2026 08:39 PM (IST)

अभिनेता राजेश शर्मा को प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर कीड़े के काटने के बाद कोलकाता के अस्पताल में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने-माने एक्टर राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) को गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक, हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर उन्हें किसी जहरीले कीड़े या मकड़ी ने काट लिया था। एक्टर को कुछ टाइम बाद बेचैनी और सांस लेने की समस्या हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

गुरुवार को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक्स पर अपने दोस्त राजेश शर्मा की सेहत पर चिंता जताई। उन्होंने ट्वीट किया, "शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्रिय मित्र राजेश की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। आशा है कि महादेव उन्हें शीघ्र और पूर्ण रूप से ठीक होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठ के बहुत हंसना है।"

Rajesh (12)

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

बता दें कि अक्षय कुमार और शर्मा ने 'स्पेशल 26', 'लक्ष्मी', 'मिशन रानीगंज' और 'भूत बंगला' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं अब अक्षय के इस ट्वीट पर कई फैंस ने भी रिएक्ट किया है। अक्षय के ट्वीट का जवाब देते हुए, कई फ़ैन्स ने शर्मा के जल्द ठीक होने की कामना की। एक फैन ने ट्वीट किया,"कीड़े को नहीं पता था कि उसने किस लिजेंड को काटा है। जल्द ठीक हो जाइए राजेश सर। वह मुस्कान जल्द ही वापस आनी चाहिए।"

एक और X यूजर ने लिखा, "राजेश सर, जल्द ठीक हो जाइए! MS धोनी फिल्म की तरह, आपने हमें सिनेमा और टेलीविजन में अनगिनत यादगार पल दिए हैं।" एक और फ़ैन ने ट्वीट किया, "राजेश सर, जल्द ठीक हो जाइए! आपके जल्द ठीक होने और और भी मजबूती से वापसी करने की कामना करता हूं। महादेव आप पर कृपा बनाए रखें।"

मैनेजर ने दिया हेल्थ अपडेट

राजेश शर्मा की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए, एक्टर के असिस्टेंट और मैनेजर ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, 'राजेश जी अब बेहतर हैं। बहुत सारी झूठी खबरें फैल गई थीं, मैं उनके साथ 24X7 रहता हूं और ऐसा कुछ भी नहीं है। उनके पैर में अभी भी इन्फेक्शन है और वे ठीक हो रहे हैं। मैंने कहीं पढ़ा था कि इन्फेक्शन उनके फेफड़ों तक पहुंच गया है, जो सच नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक, वे अगले दो-तीन दिनों में ठीक हो जाएंगे।"

यह भी पढ़ें- फिल्म के सेट पर कीड़े के काटने से अभिनेता Rajesh Sharma की हालत नाजुक, सिने वर्कर्स ने की जांच की मांग

यह भी पढ़ें- Prabhas की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, डॉक्टर बोले- 'अभी खतरा है...'