Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    R Madhavan को सड़क पर मिला था पहली फिल्म का ऑफर, 80 हजार की नौकरी छोड़ एक्टिंग में बनाया करियर

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:25 AM (IST)

    लोकप्रिय अभिनेता आर माधवन एक्टिंग से पहले मुंबई में 80 हजार की नौकरी किया करते थे। ...और पढ़ें

    दिग्गज अभिनेता आर माधवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दिग्गज अभिनेता आर माधवन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. आर माधवन को मिलती थी 80 हजार की सैलरी

    2. फिल्मों में आने से पहले मुंबई में लगी थी नौकरी

    3. इस मूवी से सिनेमा जगत में किया था डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में अगर दिग्गज अभिनेता के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आर माधवन (R Madhavan) का नाम जरूर शामिल होता है। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक माधवन ने अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया है। यही कारण है कि उन्हें फिल्मी दुनिया का सबसे वर्सेटाइल एक्टर भी माना जाता है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग करियर बनाने से पहले ही वह मुंबई में 80 हजार की सैलरी वाली एक बढ़िया नौकरी किया करते थे। पूरा मामला क्या था आइए इस लेख में जानते हैं-

    नौकरी छोड़ बने एक्टर

    अक्सर सुना जाता है कि फिल्मी सितारे मुंबई में बड़े संघर्ष के साथ अपने सफर की शुरुआत करते हैं। हर एक कलाकार की अपनी ही अलग और संघर्षपूर्ण बैक स्टोरी होती है। लेकिन आर माधवन के मामले में ऐसा नहीं था। दरअसल मशहूर लेखक चेतन भगत को दिए एक इंटरव्यू में आर माधवन ने इस बात का खुलासा किया था कि मुंबई में फिल्मी करियर शुरू करने से पहले ही वह अपनी लाइफ में सेट थे, उन्होंने कहा- 

    यह भी पढ़ें- बगैर परमिशन इस्तेमाल किया वीडियो, भड़क गए Dhurandhar के 'अजय सान्याल', कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

    r madhavan (2)

    मैं जब मुंबई आया था, तो ऐसा नहीं था कि मेरे हालत काफी खराब थे। मैं एक्टर बनने के लिए यहां नहीं आया था। मेरी अच्छी खासी नौकरी थी और इसके लिए मुझे महीने का 70 से 80 हजार का रुपये का वेतन मिलता था। टेक कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग सीखने के लिए मैं इस शहर में आया था और फिर मेरी जॉब भी लगी। मैं पूरी सैलरी खर्च कर देता था। उन दिनों के लिहाज से ये बहुत ज्यादा बड़ी रकम हुआ करती थी। 

    सड़क पर मिला पहली फिल्म का ऑफर

    आर माधवन ने आगे बताया- मैं जब 12वीं क्लास में था, तभी मैंने सोच लिया था कि मुझे बहुत अमीर आदमी और एक मशहूर बनना है। ये बात मैंने 17 साल की उम्र में अपनी नोटबुक में लिखी थी और वह आज भी उसी में लिखी हुई है। मैंने अपनी सोच के आधार पर प्रण लिया और आगे बढ़ा।

    खबरें और भी

    r madhavan

    लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुझे अपनी पहली फिल्म का ऑफर सड़क किनारे मिला था। एक आदमी मेरे पास आया और बोला क्या आप एक्टिंग करोगे। तो मैंने उस वक्त सोचा कि ये कोई स्कैम है, लेकिन बाद में मुझे मालूम पड़ा कि मुझे सच में मेरी पहली फिल्म मिलने वाली है। 

    r madhavan (1)

    आपको बता दें कि आर माधवन ने बतौर एक्टर साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्देशक मणि रत्नम की मूवी 'अलाईपायुथे' (Alaipayuthey) के ऑडिशन के लिए अप्रोच किया गया था, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस मूवी से माधवन के अभिनय का सफर शुरू हुआ। 

    आर माधवन ये भी बताया कि उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि अमिताभ बच्चन जैसे महानायक उन्हें जन्मदिन की बधाई देगाा। 

    माधवन की अगली फिल्में

    धुरंधर फ्रेंचाइजी के बाद आर माधवन की डिमांड काफी बढ़ गई है। गौर करें उनकी अपकमिंग मूवीज की तरफ तो उनमें शैतान 2, 3 इडियट्स सीक्वल, जीडीएन और अधिष्ठशाली के नाम शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें- 'बैंक से 500 करोड़ चोरी हो जाए तो...', Jana Nayagan के लीक पर भड़का डायरेक्टर, आर माधवन का भी चढ़ा पारा