Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बगैर परमिशन इस्तेमाल किया वीडियो, भड़क गए Dhurandhar के 'अजय सान्याल', कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

    Updated: Wed, 20 May 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    फिल्म अभिनेता आर माधवन ने एक हेल्थ केयर कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला लिया है। ...और पढ़ें

    फिल्म अभिनेता आर माधवन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    फिल्म अभिनेता आर माधवन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. चर्चा में अभिनेता आर माधवन का नाम

    2. हेल्थ केयर कंपनी के खिलाफ फूटा गुस्सा

    3. इस वजह से एक्टर ने भेजा लीगल नोटिस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी में अजय सान्याल की भूमिका निभाकर फैंस के दिलों को जीतने वाले अभिनेता आर माधवन को भला कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले मैडी अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। 

    इसका अंदाजा उनके लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है, जिसमें उन्होंने एक मशहूर हेल्थ केयर कंपनी को आड़े हाथों ले लिया है। माधवन का आरोप है कि बगैर परमिशन संस्था ने उनका वीडियो इस्तेमाल किया है। पूरा मामला क्या है, आइए इस लेख में जानते हैं- 

    हेल्थ केयर कंपनी के खिलाफ आर माधवन का एक्शन

    असल जिंदगी में अपने बिंदास अंदाज के लिए आर माधवन काफी जाने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर वह अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। लेकिन मामला जब निजी हो तो यकीनन तौर पर एक्टर की तरफ से रिएक्शन आना बनता है। सोशल मीडिया पर एक हेल्थ केयर कंपनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर माधवन के इंटरव्यू की क्लिप का इस्तेमाल किया गया है। 

    यह भी पढ़ें- 3 Idiots सीक्वल की कहानी को लेकर क्लियर हुआ सस्पेंस, बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी आमिर खान की फिल्म?

    r madhavan health care (1)

    इसको लेकर अब आर माधवन ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का एलान किया है। एक्टर ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए लिखा है- 

    r madhavan

    कितनी शर्म की बात है। ये लोग और कंपनियां ऐसा कैसे सोच सकते हैं कि वे यह सब करके बच जाएंगे। आप किसी के इंटरव्यू का कोई क्लिप लेकर बिना इजाजत उसे अपने एंडोर्समेंट का हिस्सा नहीं बना सकते। खैर एक्शन ले लिया गया है और इन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। कृपया आप भी ऐसे पेशेवरों और संस्थाओं से सावधान रहें।

    खबरें और भी

    ऐसे में आर माधवन ने कंपनी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की घोषणा की है। बता दें कि आज कल सोशल मीडिया पर इस तरह के कई मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।

    माधवन की अगली फिल्म

    निर्देशक आदित्य धर की धुरंधर और धुरंधर 2 मूवीज से आर माधवन ने अपने दमदार अभिनय से कमाल करके दिखाया। अब फैंस एक्टर की अपकमिंग मूवीज का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की बहुचर्चित फिल्म थ्री इडियट्स का सीक्वल शामिल है। खबर है कि आने वाले समय में माधवन 3 इडियट्स 2 में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कामयाबी पर मोहन कपूर ने उठाए सवाल, बोले- 'समझ नहीं आता, हर कोई तारीफ क्यों कर रहा?'