Sridevi की जानी दुश्मन थी 80s की ये एक्ट्रेस! Rajesh Khanna ने सुलह कराने के लिए दोनों को किया था कमरे में बंद
80s की एक टॉप एक्ट्रेस के साथ श्रीदेवी की नहीं बनती थी। उस वक्त राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने उनकी दोस्ती कराने के लिए एक पैतरां अपनाय था।

श्रीदेवी की राइवलरी के थे खूब चर्चे। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। श्रीदेवी (Sridevi) का 80s के दौर की टॉप एक्ट्रेस के साथ छत्तीस का आंकड़ा था। दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं, लेकिन फिर भी उनकी नहीं बनी। एक बार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने उन्हें एक कमरे में लॉक भी कर दिया था। मगर यह ट्रिक भी उनके बीच सुलह नहीं करा पाई।
दरअसल, जिस दौर में श्रीदेवी टॉप पर थीं, उसी दौरान एक और एक्ट्रेस की फिल्मी गलियारों में बड़ी डिमांड थीं। यह एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) हैं। 70, 80 औक 90 के दशक में काम कर चुकीं जया प्रदा, श्रीदेवी की कॉम्पटीटर थीं।
ऑफ-स्क्रीन जया-श्रीदेवी नहीं थे दोस्त
जया प्रदा और श्रीदेवी ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ऑन-स्क्रीन उनकी जोड़ी हिट थी, लेकिन ऑफ-कैमरा दोनों नजरें मिलाना भी पसंद नहीं करते थे। उनकी राइवलरी को खत्म करने की राजेश खन्ना की कोशिश भी काम नहीं आई थी। खुद जया प्रदा ने इससे जुड़ा किस्सा शेयर किया था।
जया-श्रीदेवी के बीच रहता था कॉम्पटीशन
2021 में 'इंडियन आइडल 12' में जया ने श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था-
स्क्रीन पर परफेक्ट बहनें बनने के बाद भी हमारी कभी एक-दूसरे से नजरें नहीं मिलीं। हम दोनों के बीच हमेशा कॉम्पटीशन रहता था, चाहे वो ड्रेस हो या डांस। जब भी हम मिलते थे, डायरेक्टर या एक्टर सेट पर हमारा परिचय कराते थे। हम बस एक-दूसरे को नमस्ते करते और आगे बढ़ जाते थे।
एक कमरे में लॉक हो गई थीं जया और श्रीदेवी
जया प्रदा ने श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि एक बार राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने दोनों के बीच बात कराने के लिए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया था। एक्ट्रेस ने कहा था-
मुझे आज भी याद है कि 'मकसद' की शूटिंग के दौरान, जीतू जी और राजेश खन्ना जी ने हम दोनों को एक घंटे के लिए एक मेकअप रूम में बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि हम एक-दूसरे से बात करना शुरू कर देंगी, लेकिन हमने एक शब्द भी नहीं कहा। आखिरकार बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने हार मान ली।
जया प्रदा ने यह भी कहा था कि जब 2018 में श्रीदेवी का निधन हुआ था, तब उन्हें इस बात का पछतावा हुआ था कि वह अपनी को-स्टार के साथ दोस्ती नहीं बना पाईं। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें बहुत मिस करती हैं।
