Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra ने रेखा के लिए शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस हो गए कन्फ्यूज

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 03:21 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल लेवल पर भी नाम बना चुकी हैं। इसी के साथ वो दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की बहुत बड़ी फैन हैं और कई बार उनकी तारीफ करते ...और पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा ने की रेखा की तारीफ (फोटो-एक्स)
    प्रियंका चोपड़ा ने की रेखा की तारीफ (फोटो-एक्स)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में मीम्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा की एक पुरानी एनिमेटेड तस्वीर शेयर कर एक बहुत कन्फ्यूजिंग नोट लिखा है। अब ये वायरल हो रहा है और इसपर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं।

    स्टोरी पर क्या लिखा मैसेज

    प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई पोस्ट में लिखा था, “Better be a B*tch than a Bichari”। हालांकि, जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह थी पोस्ट की कलाकृति। ये एक एनिमेटेड फोटो है जिसमें रेखा गोल्डन कलर के हेडगियर में नजर आ रही हैं। पोस्टर में रेखा 'क्लियोपेट्रा' से प्रेरित रानी की तरह, एटीट्यूड और एलिगेंस से भरपूर दिखाई दे रही थीं।

    यह भी पढ़ें- एक समय में दो लड़कियों से आशिकी कर रहे थे निक जोनस, प्रियंका संग शादी से पहले किसने तोड़ा था सिंगर का दिल

    इस फिल्म में साथ कर चुकी हैं काम

    बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से रेखा की फैन रही हैं। इस साल की शुरुआत में, रेखा को प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी में देखा गया था। दोनों ने साल 2006 में आई फिल्म कृष स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। साल 2024 में रेखा के बर्थडे के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रेखा के की फोटो शेयर कर उन्हें आइकन और शानदार कहा था। इसी के साथ में एक दिल को छू लेने वाला लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया।

    प्रियंका की आने वाली फिल्में

    बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने दीपिका पादुकोण की तारीफ की हो। इससे पहले जून में रेखा की प्रतिष्ठित फिल्म 'उमराव जान' 4K वर्जन में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रियंका इसके प्रीमियर में शामिल नहीं हो पाई थीं, लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए रेखा को अपना प्यार भेजा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार "हेड्स ऑफ स्टेट" में देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने MI6 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभाई है, जो बहुत जल्द फिल्म का पॉपुलर कैरेक्टर बन गईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अपने अतीत के इस समय में लौटना चाहती हैं Priyanka Chopra, बताया- किस चीज का है सबसे ज्यादा डर