Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक समय में दो लड़कियों से आशिकी कर रहे थे निक जोनस, प्रियंका संग शादी से पहले किसने तोड़ा था सिंगर का दिल

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 08:53 PM (IST)

    निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सिनेमा जगत की बेहतरीन जोड़ियों में से एक हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में निक ने खुलासा किया कि उन्हें एक ही समय में दो लोग ...और पढ़ें

    'देसी गर्ल' से शादी कर खुद को लकी मानते हैं निक
    'देसी गर्ल' से शादी कर खुद को लकी मानते हैं निक

    HighLights

    1. एक टाइम पर दो लोगों से प्यार करते थे निक जोनस
    2. निक जोनस ने अपने पहले हार्ट ब्रेक का किया खुलासा
    3. 'देसी गर्ल' से शादी कर खुद को लकी मानते हैं निक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा सबसे पसंदीदा पावर कपल्स में से एक हैं। ये दोनों हमेशा कुछ बेहतरीन कपल गोल्स सेट करने में कामयाब रहते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इनकी तस्वीरों और कपल गोल्स को बहुत पसंद करते हैं। हालांकि उनके इंस्टाग्राम पोस्ट और पब्लिक अपीयरेंस एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब निक को एक ही समय में दो लोगों पर क्रश था। हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं है।

    निक जोनस की 'मिनी ट्रायंगल' लव स्टोरी

    एक पॉडकास्ट में जोनस ब्रदर्स ने अपने बचपन के क्रश और अपने पहले हार्ट ब्रेक के बारे में बताया। केविन और जो जोनस ने अपने पहले सच्चे प्यार के बारे में बात की। एक भाई ने बताया कि उन्होंने इस बारे में एक गाना भी लिखा था, जबकि दूसरे ने बताया कि उनकी बेटी उसी उम्र की है जब उनके मन में सच्चे प्यार के लिए प्यार उमड़ा था।


    फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने निक जोनस को KISS करते हुए विश किया बर्थडे, कहा- 'तुमने वो सुकून दिया जिससे मैं अनजान थी'

    कौन थे निक के दो क्रश

    दूसरी ओर, निक जोनस की कहानी बिल्कुल अलग है, जिसके बारे में बात करने में वह शुरुआत में झिझक रहे थे। बाद में, उन्होंने अपने दो क्रश के बारे में बताया, जब वह केवल 8 साल के थे। एक थिएटर प्रोडक्शन, 'ए क्रिसमस कैरल' पर काम करते हुए, उन्हें एक ही समय में दो लोग पसंद आए थे। उन्होंने बताया, "मैं पहली बार ऐसे लोगों के बीच था जिन्हें गाना-नाचना और कहानियां सुनाना पसंद था और मुझे सचमुच ऐसा लगा जैसे मैं इन सबका हिस्सा हूं। खास तौर पर, मेरी एक दोस्त थी लिली...", कुछ देर रुककर उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मुझे बच्चे की देखभाल करने वाली लड़की पर भी क्रश था।"

    फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया

    निक ने यह भी बताया कि चाइल्ड रैंगलर क्या होता है। उन्होंने आगे बताया कि जब माता-पिता आस-पास नहीं होते, तो वे सेट संभालते हैं। उन्होंने कबूल किया कि वे इस बात से घबराए हुए थे कि कहीं दोनों को एक दूसरे के बारे में पता न चल जाए। उन्होंने मजाक में कहा कि वे अपने 'मिनी लव ट्राएंगल' में फंस गए थे।

    खबरें और भी

    निक जोनस का पहला हार्ट ब्रेक

    निक जोनस ने कबूल किया कि उनका पहला दिल तब टूटा था जब वह सिर्फ 11-12 साल के थे। उन्होंने कहा कि करीब 10 या 11 साल की उम्र में मेरा पहला हार्ट ब्रेक हुआ था। इसके बाद मेरे इमोशंस मुझे म्यूजि की ओर ले गए और मैं इसी पर अपना फोकस करने लगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

    बता दें प्रियंका और निक ने 2018 में शादी कर ली थी और उनकी एक खूबसूरत बेटी, मालती भी है। प्रियंका और निक अक्सर अपने वेकेशंस और डे टू डे लाइफ की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'हां कहने के लिए शुक्रिया', Nick Jonas ने आज ही के दिन किया था Priyanka Chopra को शादी के लिए प्रपोज