विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या प्रियंका चोपड़ा छुपा रही हैं अपनी असली उम्र?

By Tilak RajEdited By:
Updated: Thu, 16 Apr 2015 11:07 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा ने हिन्दी फिल्म सिनेमा में 12 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बात को लेकर ट्विटर पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'वॉओ, 12 साल। जब मैं यहां आई थी तो घबराई हुई थी महज 17 साल की जो थी।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने हिन्दी फिल्म सिनेमा में 12 साल पूरे कर लिए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बात को लेकर ट्विटर पर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'वॉओ, 12 साल। जब मैं यहां आई थी तो घबराई हुई थी महज 17 साल की जो थी। आप लोगों को धन्यवाद जो आप लोगों ने मुझे बिलकुल उसी तरह अपनाया। मुझे सपोर्ट किया।'

सनी ने पॉर्न फिल्मों की तरह 'एक पहेली लीला' में भी...

हालांकि फैंस यह भी सोच रहे होंगे कि जब प्रियंका इंडस्ट्री में आई थीं तो सिर्फ 17 साल की थी। अब 12 साल बिता लिए हैं। मतलब अभी प्रियंका चोपड़ा महज 29 साल की ही हैं?

पुलिस के पास पहुंची एक्ट्रेस, कहा-मेरे पति को रोको!

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में इंटरनेशनल शो की शूटिंग करने के बाद भारत लौटी हैं। अब लगातार उनको 90 दिनों तक शूटिंग करनी होगी। छह महीने तक यूएस में रहने की वजह से यहां उनके कई प्रोजेक्ट रूक गए थे। अब इनकी शूटिंग शुरु होगी तो प्रियंका को बिलकुल समय नहीं मिल सकेगा।

सनी लियोन ने दारू पीके किया डांस, मचा बवाल!