विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस के पास पहुंची एक्‍ट्रेस, कहा-मेरे पति को रोको!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 15 Apr 2015 05:11 PM (IST)

टीवी एक्‍ट्रेस दीपशिखा और उनके पति केशव अरोड़ा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ही खतरे में पड़ गई है! दरअसल, खबर है कि दीपशिखा नागपाल ने सोमवार को पुलिस से संपर्क कर केशव अरो़ड़ा के खिलाफ संज्ञेय अपराध का मामला

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा और उनके पति केशव अरोड़ा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ही खतरे में पड़ गई है! दरअसल, खबर है कि दीपशिखा नागपाल ने सोमवार को पुलिस से संपर्क कर केशव अरो़ड़ा के खिलाफ संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज करा दिया है, ताकि वह उन्हें अपने घर में प्रवेश करने से रोक सकें।

इस एक्ट्रेस को फिल्म पाने के लिए करना पड़ा 'कम्प्रोमाइज'

वैसे इस पूरे मसले पर दीपशिखा या केशव की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है, मगर एक सूत्र के मुताबिक, दोनों को कुछ समय से एक दूसरे को समझने में दिक्कतें आ रही थीं, मगर हाल ही में स्थिति बहुत बुरी हो गई और अब तो लगता है कि इनके बीच कुछ भी ठीक होने की कोई गुंजाइश नहीं बची है।

दीपिका-रणवीर की इस फिल्म के खिलाफ हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

दीपशिखा ने एक फिल्म 'ये दूरियां' का निर्देशन किया था और इस फिल्म को बनाने के दौरान ही उन्हें केशव से प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों ने 2012 में शादी करने का फैसला कर लिया। दीपशिखा की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं। वह हाल ही में एक रियलिटी शो में नजर आई थीं।