9 बार बड़े पर्दे पर राम बना ये अभिनेता, अरुण गोविल और Ranbir से भी ज्यादा देखी पॉपुलैरिटी; पूजा करते थे लोग
40-50 के दशक में इस अभिनेता ने तकरीबन 9 बार राम की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी। लोग इनके कट आउट निकालकर इनकी पूजा करते थे। ...और पढ़ें
-1786352292912_m.webp)
रणबीर कपूर-अरुण गोविल से पहले राम बने थे ये अभिनेता
HighLights
रणबीर कपूर-अरुण गोविल से पहले राम बने थे ये अभिनेता
9 बार एक्टर ने निभाया राम का किरदार
कट-आउट निकालकर लोग करते थे इनकी पूजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायण (Ramayana) ने एक बार फिर से हमारे पौराणिक कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता जगा दी है। भले ही यह कहानी कई बार सिल्वर स्क्रीन पर उतारी जा चुकी है लेकिन कुछ दशकों में जब फिर से इसे बनाया जाता है तो दर्शकों की एक्साइटमेंट वैसी ही रहती है बल्कि उम्मीद भी बढ़ जाती है।
इसकी वजह सीधी सी है- दर्शकों का कहानी से दिल से जुड़ाव होना। इसी वजह से रामानंद सागर की रामायण और उसके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। जब टीवी पर राम की बात होती है तो अरुण गोविल (Arun Govil) का वो मुस्काता चेहरा ही सामने आता है।
यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ी Ramayana की बदली रिलीज डेट? भारत में इस दिन थिएटर्स में गूंजेगा 'जय श्री राम'
अरुण गोविल-रणबीर से पहले राम बने थे ये अभिनेता
हालांकि अब जब नमित मल्होत्रा की रामायण बड़े स्केल पर बनाई जा रही है तो समय के हिसाब से इससे उम्मीदें भी वैसी ही की जा रही हैं। वहीं रणबीर कपूर से राम के किरदार में उम्मीदें कुछ ज्यादा ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अरुण गोविल से दशकों पहले एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने एक-दो बार नहीं बल्कि 9 बार राम की भूमिका निभाई थी।

जहां आज 'रामायण' को लेकर दर्शकों में काफी चर्चा है, वहीं क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब इस अभिनेता ने 9 बार भगवान राम का किरदार निभाया था और उनकी लोकप्रियता अरुण गोविल और रणबीर कपूर के फैन क्रेज से भी कहीं ज्यादा थी! हम बात कर रहे हैं दिवंगत दिग्गज एक्टर प्रेम अदीब (Prem Adib) की।
खबरें और भी
कौन थे प्रेम अदीब ?
10 अगस्त 1917 को जन्मे प्रेम अदीब एक मशहूर भारतीय अभिनेता थे और उस समय बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते थे। उन्हें 'सिल्वर स्क्रीन के आदर्श राम' के तौर पर याद किया जाता था।
-1786352486151.webp)
सिल्वर स्क्रीन के राम के रूप में मिली थी पहचान
राम के तौर पर प्रेम अदीब का यादगार सफर 1942 में डायरेक्टर विजय भट्ट की फिल्म 'भरत मिलाप' से शुरू हुआ। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद, विजय भट्ट ने उन्हें 1943 में 'राम राज्य' फिल्म में फिर से कास्ट किया। 'राम राज्य' के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज है, यह इतिहास की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने देखा था।
-1786352510540.webp)
प्रेम अदीब ने 9 बार भगवान राम का किरदार निभाया?
जब प्रेम अदीब ने पौराणिक किरदार निभाने शुरू किए, तो दर्शक उन्हें बार-बार उसी भूमिका में देखना चाहते थे। प्रेम अदीब ने 'रामबाण', 'राम विवाह', 'राम नवमी', 'राम हनुमान युद्ध', 'राम लक्ष्मण', 'राम भक्त विभीषण' और 1954 की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाया।
-1786352527215.webp)
इन सभी फिल्मों में भगवान राम का किरदार निभाकर प्रेम अदीब पौराणिक भूमिकाएं निभाने वाले सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक बन गए।
लोग करने लगे थे पूजा
बाद में, 1940 और 1950 के दशक में, शोभना समर्थ के साथ 'राम और सीता' के तौर पर प्रेम की जोड़ी जबरदस्त हिट रही। उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि प्रशंसक इन दोनों कलाकारों के कट-आउट निकालकर उनकी पूजा करने लगे थे।
42 की उम्र में हुआ निधन
9 बार सिल्वर स्क्रीन पर राम का किरदार निभाने वाले प्रेम अदीब ने 42 की उम्र में बहुत जल्द दुनिया को अलविदा कह दिया। 1959 में उनकी ब्रेन हैमरेज की वजह से मृत्यु हो गई। भारतीय सिनेमा ने एक ऐसा सितारा हमेशा के लिए खो दिया जिन्होंने बिना किसी प्रचार-प्रसार के भी लोगों के दिलों पर राज किया।