विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या की फिल्म 'जज्बा' में ऐसे दिखेंगे इरफान

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 25 May 2015 10:13 AM (IST)

निर्देशक संजय गुप्ता जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जज्बा' से ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक कराने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म में उनका पहला लुक जारी हुआ था। संजय ने अब फिल्म में अहम रोल कर रहे इरफान खान का लुक भी ट्विटर पर जारी कर दिया है।

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक संजय गुप्ता जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जज्बा' से ऐश्वर्या राय बच्चन का कमबैक कराने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्म में उनका पहला लुक जारी हुआ था।

'फिर से' की रिलीज पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

संजय ने अब फिल्म में अहम रोल कर रहे इरफान खान का लुक भी ट्विटर पर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में इरफान ने सनग्लासिज लगाए हुए हैं और वो ब्लैक कलर की शर्ट और जैकेट पहने हैं। इसके साथ संजय ने ट्वीट किया, 'पेश कर रहे हैं जज्बा में इरफान।'

इसके बाद संजय ने आगे ट्वीट किया, 'मुझे अपने सभी हीरोज का पूरा मेकओवर करने में हमेशा बहुत मजा आता है। अमित जी, संजू, अनिल, जैकी, अजय, सैफ, सुनील, जॉन और अब इरफान।'

बॉम्बे वेल्वेट के लिए अनुष्का शर्मा का 'लिप जॉब' गया बर्बाद!

ऐश्वर्या ने फिल्म का पहला लुक कान्स फिल्म फेस्टिवल में जारी किया था।

साउथ कोरियन फिल्म 'सेवन डेज' की हिन्दी रीमेक 'जज्बा' में अनुपम खेर, शबाना आजमी, जैकी श्रॉफ, अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह, चंदन रॉय सान्याल और सिद्धार्थ कपूर भी नजर आएंगे।

फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सलमान बहन की रिसेप्शन के लिए आज पहुंचेंगे मंडी