विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी में बोले सलमान, अब आपकी बहन और बेटी हुई अर्पिता

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 25 May 2015 04:32 PM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान की रिसेप्‍शन में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंच गए हैं। उन्‍होंने यहां के लोगों को संबोधित कर उन्‍हें अपना प्‍यार भरा पैगाम भी दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि भाईगिरी नहीं चलेगी, उन्‍हें उनकी बहन अर्पिता का प्‍यार

News Article Hero Image

मंडी। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता खान के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां के लोगों को संबोधित कर उन्हें अपना प्यार भरा पैगाम भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाईगिरी नहीं चलेगी, उन्हें उनकी बहन अर्पिता का प्यार यहां खींच ले आया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम आपके हुए और हमारी बहन अब आपकी बेटी और बहन हुई।

मंडी पहुंचे सलमान, देखें तस्वीरें

सलमान अपने दोनों भाइयों अरबाज और सोहेल के साथ रिसेप्शन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। सोहेल ने भी यहां के लोगों को संबोधित किया। सलमान ने मंडी के लोगों को फिल्मों में काम देने का भी वादा किया। बताया जा रहा है कि उनकी बहन की इस रिसेप्शन में करीब 20 हजार मेहमान शामिल होंगे।

सलमान की बहन को ये तोहफा देगा ससुराल

सलमान खान जैसे ही मंडी पहुंचे, वहां उनका दीदार करने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सलमान ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया। उन्होंने एक नन्हे फैन से हाथ भी मिलाया। दरअसल, लोगों को इस बात की जानकारी पहले ही थी कि सलमान खान मंडी पहुंचने वाले हैं।

बहन के ससुराल जाकर यहां ठहरेंगे सलमान

हालांकि पहले खबर थी कि सलमान रविवार को ही मंडी पहुंच जाएंगे, लेकिन बाद में उनका कार्यक्रम बदल गया और वो सोमवार को यहां पहुंचे। हालांकि अर्पिता अपने पति आयुष और मां सलमा के साथ रविवार को ही ससुराल पहुंच गई थीं।

अर्पिता की रिसेप्शन आज मंडी के जिमखाना क्लब में होगी, जहां रविवार से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। आज सुबह 10 बजे से मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा।

जिम्मी शेरगिल की 'शरीक' अक्टूबर में होगी रिलीज

आपको बता दें कि अर्पिता और आयुष की शादी पिछले साल 17 नवंबर को ही हो गई थी। अर्पिता पहली बार ससुराल आई हैं, इसी खुशी में आज रिसेप्शन रखा गया है।

आयुष के घरवाले मंडी में बेटे और बहू के लिए एक घर बनवा रहे हैं। रविवार को उन्होंने इस निर्माणाधीन घर पर पूजा और हवन भी किया।