विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूजा भट्ट ने बता दिया, क्‍यों रिचा चड्ढा की यह बोल्‍ड फिल्‍म नहीं आ पा रही

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 29 Jun 2016 01:08 PM (IST)

रिचा चड्ढा की बोल्‍ड फिल्‍म 'कैबरे' मई में ही रिलीज होने वाली थी, मगर अब तक नहीं हुई। अब जाकर प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने इसकी रिलीज में हो रही देरी की वजह बताई है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। रिचा चड्ढा ने बेहद कम समय में खुद की छवि एक बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर स्थापित कर ली है, जिनके लिए सिर्फ अपना किरदार मायने रखता है और जिसमें वो बिल्कुल रमी नजर आती हैं। उनकी पिछली फिल्म 'सरबजीत' थी, जो मई में रिलीज हुई थी। इसमें वो ऐश्वर्या राय बच्चन और रणदीप हुडा जैसे कलाकारों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही थीं। हालांकि इसी महीने उनकी एक और बोल्ड फिल्म 'कैबरे' रिलीज होने वाली थी, जो अब तक नहीं आई।

बाप रे! अक्षय ने इतने करोड़ में साइन की नई फिल्म, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

अब 'कैबरे' की रिलीज में हो रही देरी के बारे में प्रोड्यूसर पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ी है और इसकी वजह बताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि फिल्म को कॉपीराइट उल्लंघन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है और वो लोग इसे सुलझाने में लगे हुए हैं। पूजा भट्ट के मुताबिक, उनकी सारी फिल्में सम्मानजनक तरीके से रिलीज होती हैं। ऐसे में जब तक सब कुछ साफ नहीं हो जाता, तब तक यह रिलीज नहीं होगी।

इस डर के कारण अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नहीं बन पाईं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि रिचा चड्ढा की फिल्म 'कैबरे' सबसे पहले 27 मई को रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 10 जून कर दी गई, मगर फिर भी नहीं आई और अब तो इसकी नई रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है। रिचा की फिल्म 'सरबजीत' 20 मई को रिलीज हुई थी। इससे पहले फिल्म 'मसान' को लेकर उनको खूब सराहना मिली थी। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अलावा 'फुकरे' में भोली पंजाबन के किरदार के लिए भी उन्हें जाना जाता है।

शादी से पहले ही अभिनेता तुषार कपूर बने पिता, खुद का है बच्चा